फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Toll remained closed for one year, loss of 189 crores

एक साल से बंद रहा टोल, 189 करोड़ का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Toll remained closed for one year, loss of 189 crores
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। किसान आंदोलन खत्म हो गया है। आज से किसान घर वापसी करेंगे। वहीं टोल बंद हुए भी आज एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस पूरे वर्ष भर करनाल जिले के दोनों टोल प्लाजा फ्री रहने से एनएचएआई को करीब 189 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें 180 करोड़ बसताड़ा टोल और नौ करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान प्यौंत टोल प्लाजा से हुआ है।
किसानों के धरना स्थल छोड़ने के बाद टोल प्लाजा फिर खुलेंगे। बसताड़ा टोल प्लाजा पर अब टोल टैक्स वसूली भी नई दर से की जाएगी। जबकि प्यौंत टोल प्लाजा पर पुरानी दरें ही लागू रहेंगी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में 11 दिसंबर 2020 को पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच किया था। रात करीब साढ़े 11 बजे किसान बसताड़ा और पानीपत टोल प्लाजा से निकले थे, इस दौरान रात में ही किसानों ने हंगामा करते हुए टोल के बैरियर उखाड़ दिए थे। इसके बाद वाहनों से टोल टैक्स वसूली बंद हो गई थी। हालांकि फास्ट टैग से कुछ दिन टैक्स वसूला गया। लेकिन 25 दिसंबर 2020 को किसानों ने टोल प्लाजा पर ही स्थायी धरना शुरू कर दिया। इसके बाद से टोल प्लाजा पूरी तरह से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दरें : 10 रुपये तक बढ़ा है टोल टैक्स
बसताड़ा टोल के लिए टैक्स पहले से पांच रुपये से लेकर 10 रुपये तक बढ़ाया गया है। वहीं, मासिक पास में वाहन की श्रेणी के हिसाब से 50 रुपये से लेकर 275 रुपये तक वृद्धि हुई है। ये दरें सितंबर 2021 में लागू होनी थी, लेकिन टोल प्लाजा पर किसानों का धरना शुरू होने से इस बढ़ी दरों का असर नहीं हो पाया। ऐसे में अब टोल खुलने के बाद दिल्ली से अमृतसर या चंडीगढ़ तक का सफर महंगा हो जाएगा।
बसताड़ा : किसानों के निकलते ही शुरू होगा टोल
नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर 24 घंटे में 80 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। तत्कालीन मैनेजर मुनीष के अनुसार, दिसंबर 2020 तक रोजाना औसतन 50 लाख रोजाना के हिसाब से महीने में करीब 15 करोड़ रुपये टैक्स जमा होता था। ऐसे में एक साल में 180 करोड़ रुपये का राजस्व कम हुआ है। टोल कंपनी फास्ट इंडिया कंपनी के अनुसार, किसानों के टोल से जाने के बाद से टैक्स लेना शुरू कर दिया जाएगा।

प्यौंत : 15 से शुरू होगी टैक्स वसूली
नेशनल हाईवे-709ए करनाल-जींद राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्यौंत व पक्का खेड़ा के बीच भी टोल प्लाजा है। सात नवंबर 2020 को यह टोल प्लाजा शुरू हुआ था। रोजाना औसतन पांच से सात हजार वाहन यहां से गुजरते हैं। इनसे करीब 2.5 लाख रुपये रोजाना के हिसाब से 75 लाख रुपये महीना टैक्स जमा होता था। ऐसे में एक साल में करीब नौ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार 15 दिसंबर से टोल प्लाजा शुरू होगा।
यहां इतना लगेगा टैक्स
(बसताड़ा टोल प्लाजा)
वाहन एक तरफ अप एंड डाउन मासिक पास
कार, जीप, वैन 125 190 3810
एलसीवी 220 335 6670
बस, ट्रक 445 665 13335
एमएवी डबल एक्सेल 715 1070 21430
--
(प्यौंत टोल प्लाजा)
वाहन एक तरफ अप एंड डाउन मासिक पास
कार, जीप, वैन 65 100 2200
एलसीवी 105 160 3555
बस, ट्रक 225 335 7455
थ्री एक्सेल कॉमर्शियल वाहन 245 365 8130
4 से 6 एक्सेल वाहन 350 525 11690
7 से अधिक एक्सेल वाहन 425 640 14230
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed