फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Token system stalled, people forced to stand in queues

Ambala News: टोकन सिस्टम ठप, लाइनों में खड़े होने को मजबूर लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Token system stalled, people forced to stand in queues
अंबाला। छावनी के उपमंडल स्थित अंत्योदय सरल केंद्र व नगर परिषद अंबाला सदर कार्यालय में टोकन सिस्टम बंद हो गया है। इस कारण लोगों को लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। यह टोकन सिस्टम लोगों की सहूलियत के लिए लगाया गया था ताकि नंबर के हिसाब से लोग अपने कार्य करवा सकें।
विज्ञापन

नगर परिषद में छह काउंटर बनाए गए हैं। यहां आमजन से जुड़े कार्य होते हैं। काउंटर नंबर एक पर जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित कार्य, काउंटर नंबर दो पर दुकानों का किराया जमा करवाने से लेकर स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत, काउंटर नंबर तीन पर रिहायशी व जाति प्रमाणपत्र की रसीद, असेसमेंट और म्युटेशन, काउंटर नंबर चार पर गृहकर के पुराने बिलों और पुरानी आईडी से संबंधित कार्य, काउंटर नंबर पांच पर भी गृहकर जमा और काउंटर नंबर छह पर मैरिज फाइल जमा होती है।
विज्ञापन

काउंटर की नहीं जानकारी
अंत्योदय सरल केंद्र में टोकन सिस्टम ठप होने से लोगों को यह जानकारी नहीं मिलती कि उनका लाइसेंस कहां बनेगा और अन्य कार्य कहां होंगे। इस कारण वो एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर चक्कर काटते नजर आते हैं। किसी भी काउंटर का कोई भी नंबर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों पर लोगों के काम किए जाते हैं। मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही टोकन सिस्टम को दुरूस्त करवा दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed