फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Toilets in labour room in civil hospital are in bad condition

Karnal News: नागरिक अस्पताल में लेबर रूम के शौचालय बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Toilets in labour room in civil hospital are in bad condition
- महिलाएं बोलीं- जाने लायक नहीं शौचालय, बदबू से बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को स्वच्छता की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन उन्हें लेबर रूम में यह सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल के लेबर रूम से सटे स्नानागार और शौचालय गंदगी से अटे हैं। हालात ऐसे हैं कि महिलाएं वहां कदम रखने से भी कतराती हैं। बदबू के कारण भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दो हफ्तों से शौचालयों में गंदगी के साथ-साथ गंदा पानी भरा हुआ है जिससे लगातार शौचालयों में बदबू आ रही है। वहीं शौचालयों में पानी की सही सुविधा नहीं है। लेबर रूम में भर्ती महिलाओं का कहना है कि लेबर रूम में शौचालय में गंदगी होना सबसे बड़ी समस्या है क्योंकि यहां पिछले कई दिनों से एक शौचालय में तो गंदा पानी भरा हुआ है साथ ही शौचालय गंदे होने के कारण बदबू भी अधिक आती है। अस्पताल में भर्ती भावना जो दो दिन भर्ती रहीं उन्होंने बताया कि शौचालय जाने लायक ही नहीं है।
विज्ञापन

जानकी रानी जो अपनी बहू के साथ पांच दिनों से लेबर रूम में है। उनका कहना है कि शौचालय में साफ-सफाई तो है ही नहीं। उनमें गंदा पानी बाहर तक भरा है जिससे जरूरत पड़ने पर भी शौचालयों में जाने का मन नहीं करता। प्रीति जो डिलीवरी के लिए के लिए भर्ती हुई थी उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेड के नीचे कूड़ेदान तक नहीं है, कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है स्वयं उठने में दिक्कत आती हैं जिससे बाहर के कूड़ेदान तक जाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए हर बेड के नीचे एक-एक कूड़ेदान अवश्य रखवाएं। वहीं भर्ती महिलाओं का कहना है कि उन्हें डिलीवरी व अन्य कारणों से लेबर रूम में कई-कई दिनों तक भर्ती होना पड़ता है जिसमें उन्हें साफ-सुथरा शौचालय, कूड़ेदान और पानी की सही सुविधा दी जाए जिससे किसी भी प्रकार का संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

-जिला नागरिक अस्पताल के पीआरओ डॉ. दीपक गोयल ने लेबर रूम की तमाम शिकायतों के लिए कहा कि शौचालय, पानी और साफ- सफाई आदि समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अस्पताल के सीवरेज और नालियों के टूटने के कारण उत्पन्न हुई जिसे जल्दी ही दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed