फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day of application in colleges, the first merit list of ITI tomorrow

Karnal News: कॉलेजों में आवेदन का आज अंतिम दिन, आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of application in colleges, the first merit list of ITI tomorrow
- आईटीआई में दाखिले को आए 6968 आवेदन आए, 21 कॉलेज में स्नातक की 12793 सीटों पर चल रही प्रक्रिया, दौड़ में 20701 विद्यार्थी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेज में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। जबकि आईटीआई में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। यहां बुधवार को यानी 28 जून को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी। जबकि कॉलेज में इसी दिन देर शाम तक विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। इस समय यहां आवेदन प्रक्रिया पूरे जोरों पर है।

जिले में विभिन्न आईटीआई में दाखिले के लिए कुल 6968 आवेदन आए हैं। जबकि कॉलेजों में अब तक कितने आवेदन आए हैं, इसका रिकार्ड जारी नहीं हुआ है। कॉलेज प्रबंधनों की ओर से हिदायत है कि जो विद्यार्थी आवेदन करने से रह गए हैं, वे अपना फार्म शीघ्र भर लें। जिले में सेल्फ फाइनेंस और एडेड मिलाकर कुल 21 कॉलेज हैं, जहां पर स्नातक की 12793 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इनमें से 5785 सीटें राजकीय कॉलेज, 4495 एडेड और 2513 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की सीटें हैं। इधर, आईटीआई की स्थिति पर नजर डालें तो करनाल जिले में 09 राजकीय और 12 प्राइवेट आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में 3768 सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में सातवें पायदान पर करनाल

करनाल की आईटीआई में दाखिले के लिए 6968 आवेदन आए हैं। इनमें 78 प्रतिशत आवेदन लड़कों के हैं। इस आंकड़े के साथ करनाल प्रदेश में सातवें पायदान पर है। जबकि भिवानी 12311 आवेदनों के साथ प्रदेश में प्रथम है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर जींद 10579 आवेदनों के साथ है। शुरुआत में करनाल प्रदेश में नौवे पायदान पर था, लेकिन यहां के ज्यादा विद्यार्थियों ने आईटीआई में दाखिले की इच्छा जताई तो आवेदनों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीआई में ऐसे चलेगी प्रक्रिया

- 28 जून को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी।

- 02 जुलाई तक फीस भर सकेंगे।

- 03 जुलाई को खाली सीटों की जानकारी जारी होगी।

- 03 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं।



कॉलेज में ऐसे चलेगी प्रक्रिया

- 28 जून तक दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा।

- 30 जून तक कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।

- 05 से 20 जुलाई के बीच दो मेरिट लिस्ट जारी होंगी और फीस जमा की जा सकेगी।

- 21 जुलाई से टीचिंग टर्म शुरू होगी।

- 21 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग होगी व रिक्त बची सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed