फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day for admission in graduation, application for PG.

Karnal News: स्नातक में दाखिले, पीजी में आवेदन का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in graduation, application for PG.
- नए शिक्षा सत्र का कॉलेजों में हुआ आगाज, संस्थानों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को स्नातक प्रथम वर्ष की ओपन काउंसलिंग का और पीजी में दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन है। ऐसे में जो विद्यार्थी स्नातक में दाखिला लेना चाहते हैं या पीजी के लिए आवेदन फार्म भरना है तो उनके पास यह अंतिम अवसर है, वे आज ही प्रक्रिया को पूरा कर लें।

कॉलेज प्रबंधकों के अनुसार, स्नातक के दाखिले के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ना मुश्किल है। ऐसे में जो विद्यार्थी रह गए हैं, वे समय रहते प्रक्रिया को पूरा करें। इसके अलावा स्नातक प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों को नियम समझाने के लिए कॉलेज प्रबंधकों की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पीजी में आवेदन के लिए विद्यार्थियों को एक अवसर और दिया है। यह प्रक्रिया 25 जुलाई को संपन्न हो चुकी थी, पोर्टल बंद होने के बाद कॉलेजों की मांग पर निदेशालय ने इसे फिर खोला है। ऐसे में इसके तहत भी विद्यार्थियों को आवेदन फार्म भरने का आज अंतिम दिन है। हालांकि ये प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। क्योंकि निदेशालय की ओर से अभी तक मेरिट सूची को लेकर शेड्यूल जारी नहीं किया है। पुरानी अधिसूचना के अनुसार, मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी होनी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय और अंतिम वर्ष के लिए कल से लगेगा जुर्माना
स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 30 जुलाई तक का समय निदेशालय ने दिया था। ऐसे में इस तिथि के बाद जो विद्यार्थी दाखिला लेगा, उन्हें जुर्माना भी देना पड़ेगा। इसके भी दो चरण निर्धारित किए गए हैं। एक अगस्त से सात अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। इसके बाद आठ से 14 अगस्त तक दाखिला लेने पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed