{"_id":"684f3a4fe7687b954e0be77d","slug":"today-is-the-last-date-to-apply-for-admission-in-graduation-karnal-news-c-18-knl1008-670529-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्नातक में दाखिले के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्नातक में दाखिले के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन
- पहली मेरिट लिस्ट 26 को होगी जारी, राजकीय में 5835 व एडिड में 4005 सीटों पर होने हैं दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन की सोमवार को अंतिम तिथि है। 12वीं पास विद्यार्थी जो प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वह 16 जून शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी होगी।
जिला में इस बार 11 सरकारी कॉलेजों में 5835 व एडिड कॉलेजों के लिए 4005 सीटों पर ही दाखिले होंगे। वहीं, अगर कोई विद्यार्थी मेरिट सूची से पहले दाखिले लेना चाहते हैं तो 12वीं के अंकों व अतिरिक्त प्रमाणपत्र के हिसाब से अधिक अंक होने की स्थिति में कॉलेज में दाखिला कमेटी से संपर्क कर स्नातक कक्षाओं में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं इस बार कॉलेजों में दाखिले के लिए ज्यादातर बच्चे सरकारी महाविद्यालयों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। सबसे ज्यादा आवेदन सरकारी कॉलेजों के लिए आए हैं। वहीं एडिड कॉलेजों में भी सीटों से ज्यादा आवेदन आए हैं। अब 26 जून से पहले इन फॉर्मों की छंटनी की जानी है। उसके बाद 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
काॅलेज अनुसार सीटों का विवरण
काॅलेज
सीटें
राजकीय पीजी कॉलेज
1750
राजकीय कॉलेज मटक माजरी
745
राजकीय कॉलेज, असंध
320
राजकीय कालेज घरौंडा
320
राजकीय कालेज निगदू
240
राजकीय कालेज तरावड़ी
300
राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड
960
राजकीय कन्या कॉलेज बसताड़ा
260
राजकीय कन्या कॉलेज जुंडला
260
राजकीय कालेज बस्तली
240
राजकीय कन्या कॉलेज पाढ़ा 240
एडिड कॉलेज
कॉलेज
सीटें
दयाल सिंह कॉलेज
1443
डीएवी कॉलेज
1295
केवीए डीएवी कॉलेज
1267
नोट - गुरु नानक खालसा काॅलेज में 840 सीटों पर ओपन दाखिले होंगे
कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी सोमवार को चार बजे से पहले आवेदन करें। आवेदन की आज अंतिम तिथि हैं, इसके बाद दाखिले के लिए आवेदन का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
- डाॅ. अनीता जून, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी