फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is Paush Amavasya, ancestors will be worshipped.

Karnal News: पौष अमावस्या आज, पितरों की होगी पूजा

Fri, 19 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 19 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Today is Paush Amavasya, ancestors will be worshipped.
पंडित विनोद शास्त्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साल की अंतिम पौष अमावस्या शुक्रवार को है। इस दिन पितरों की पूजा का विधान है। इसलिए इसे छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार पौष अमावस्या को पितरों की पूजा के लिए शुभ माना जाता है, इस दिन स्नान, दान, तर्पण और जप का विशेष महत्व होता है। इस दिन पितरों को प्रसन्न किया जाए तो मिलता है पितृ दोष से छुटकारा। शास्त्री के अनुसार अमावस्या के दिन हमारे पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों के द्वारा की गई पूजा और कर्मों से प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। पौष अमावस्या तिथि की शुरुआत 19 दिसंबर सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 दिसंबर सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा। पौष अमावस्या पर शूल योग रहेगा, फिर गण्ड योग का निर्माण होग और सुबह से लेकर रात तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

अमावस्या पर करें ये काम : पौष अमावस्या के दिन दान करना चाहिए। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए, पितरों का तर्पण करना चाहिए, भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करनी चाहिए। दीपदान करना चाहिए।
विज्ञापन


इस दिन न करें ये काम : पौष अमावस्या के दिन किसी से भी विवाद न करें। इस दिन मदिरा मास का सेवन नहीं करना चाहिए। किसी से छल-कपट नहीं करना चाहिए, इससे देवता और पितृ नाराज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि अनुसार दान-पुण्य
- मेष राशि : जातक को पौष अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गर्म वस्त्र, कंबल, गर्म भोजन की चीजों का दान करना चाहिए।

- वृषभ राशि : जातक को गरीबों में धन और अन्न का दान करना चाहिए।

- मिथुन राशि : जातक को पितरों के निमित्त गन्ने का रस और जल से जुड़ी वस्तु का दान करना चाहिए।

- कर्क राशि : जातक को ब्राह्मण को सफेद खाद्य पदार्थों का दान करना चाहिए।

- सिंह राशि : जातक को पितरों के नाम से गुड़, चना, शहद का दान करना चाहिए।

- कन्या राशि : जातक घी में तैयार मूंग दाल में बने भोजन का दान करें।

- तुला राशि : जातक ब्राह्मणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करना करें।

- धनु राशि : जातक पितरों को खुश करने के लिए मिठाई, केला और पीले वस्त्रों का दान करें।

- वृश्चिक राशि : जातक पितरों के निमित्त गुड़, लाल कपड़े आदि का दान करें तो पितरों का आशीर्वाद सदा बना रहेगा।

- मकर राशि : जातकों को काली उड़द, तिल आदि का दान करना चाहिए।

- कुंभ राशि : जातकों को पौष अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त धन और जूते-चप्पलों का दान करना चाहिए।

- मीन राशि : जातकों को गर्म वस्त्र और खाद्य पदार्थों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed