{"_id":"577810de4f1c1b336079aa24","slug":"to-see-the-glow-on-the-faces-of-the-first-cut-off-list-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली कट ऑफ लिस्ट देख चेहरों पर आई चमक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली कट ऑफ लिस्ट देख चेहरों पर आई चमक
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कट ऑफ लिस्ट देखते विद्यार्थी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में दाखिले शुरू हो गए हैं। मिशन एडमिशन के तहत शनिवार को एक और कॉलेज ने अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है, जबकि गवर्नमेंट कॉलेज 5 जुलाई को अपनी पहली मेरिट सूची जारी करेंगे। शनिवार को दयाल सिंह कॉलेज ने पहली कट लिस्ट जारी की तो विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता से अपना नाम ढूंढा। अनेक विद्यार्थियों के साथ उनके पेरेंट्स, भाई-बहन भी मेरिट सूची देखने के लिए कॉलजों में पहुंचे हुए थे। दयाल सिंह कॉलेज की मेरिट सूची पर नजर दौड़ाई जाए तो बीकॉम ऑनर्स की मेरिट सबसे ऊपर रही। बीकॉम ऑल इंडिया कैटेगरी में उच्चतम 98.4 प्रतिशत और न्यूनतम 90 प्रतिशत पर कट लगा।
पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कट ऑफ कम रहने से विद्यार्थियों के चहरे खिले नजर आए। कट ऑफ देखने के लिए दिनभर विद्यार्थियों का कॉलेज में तांता लगा रहा। कट ऑफ में अपना नाम देखने के बाद विद्यार्थी दाखिला फीस व बस पास के लिए इंक्वायरी विंडो पर पूछताछ करते नजर आए। जिन विद्यार्थियों का पहली सूची में नाम नहीं आया उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई। लेकिन अभी दो सूची बाकि होने के चलते उन्हें दूसरी व तीसरी सूची में अपना नाम आने की उ मीद के साथ घर लौटना पड़ा। वहीं शहर के अन्य कॉलेजों में की मैरिट सूची जारी होना बाकी है। राजकीय कॉलेजों की पहली सूची 5 जुलाई को जारी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी तुरंत अपना एडमिशन करा लें। एडमिशन समय निकलने के बाद विद्यार्थियों को किसी भी कीमत पर एडमिशन नहीं मिलेगा। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय द्वारा दाखिलों के तुरंत बाद कक्षाएं आरंभ करने के भी निर्देश दिए हैं। जो विद्यार्थी कक्षाओं से आउट रहेंगे, उन्हें कॉलेज से आउट करने के भी निर्देश हैं।
बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ सबसे उंची और बीसीए की सबसे कम
दयाल सिंह कॉलेज की मेरिट सूची हर बार की तरह इस बार भी बीकॉम की मेरिट सूची सबसे उंची रही है। इस बार बीकॉम की जनरल कट ऑफ 98.4 व न्यूनतम कट ऑफ 80 प्रतिशत रही है। इसके अलावा अन्य केटेगरी की कट ऑफ भी 81.8 प्रतिशत रही। बीकॉम टैक्स विषय की कट ऑफ 85.5 प्रतिशत व न्यूनतम 72.2 प्रतिशत रही है। वहीं बीसीए की कट ऑफ 71.0 से लेकर 50 प्रतिशत रही। पहली की कट ऑफ में इस विषय की आधे से ज्यादा सीटें फुल हो गई। बीकॉम जनरल विषय की कट ऑफ भी 95.2 प्रतिशत व न्यूनतम 77.4 प्रतिशत रही है। इसके अलावा बीएससी कंप्यूटर साइंस जनरल कैटेगरी की 83.6 प्रतिशत व एससी की 67 प्रतिशत, बीएससी मेडिकल की जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 87.4 प्रतिशत व एससी की 71.2 प्रतिशत रही। फोरेंसिक साइंस मेडिकल की जनरल कैटेगरी की 89.0 प्रतिश व एससी की 54.3 प्रतिशत व नॉन मेडिकल की 81.0 प्रतिशत व एससी की 80 प्रतिशत कट ऑफ रही। इसके अलावा बीए व बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की कट ऑफ भी 80 प्रतिशत से उपर रही। डीएवी महिला कॉलेज की पहली मेरिट सूची 4 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
अन्य कॉलेजों में 4 व 5 को लगेगी पहली मेरिट सूची
पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्याल के प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज में पांच जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थियों से अपील है कि वे मेरिट सूची जारी होने के अगले दिन अपना दाखिला करवा लें। जो विद्यार्थी निर्धारित समय पर दाखिला नहीं करवाएंगे, उन्हें बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।