फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   to save the friend, student dead, karnal

दोस्त को बचाने में गई थी छात्र की जान

Sat, 30 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 30 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
to save the friend, student dead, karnal
घायल की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र विजय राणा की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया। दोस्त की जान बचाने के चक्कर में उसकी हत्या हो गई। फिलहाल पुलिस ने असल आरोपियों की पहचान कर ली है और इनकी कागजी प्रक्रिया में लगी है। रविवार को इस पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक लड़की के चक्कर में सिरसी निवासी अंकुश का झगड़ा हुआ। लड़की के भाई ने इसको पीछा करने से मना किया था। इस दौरान इनकी बहस हुई और लड़की के भाई ने अगले दिन परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के मुताबिक अंकुश पर हमला किया और बीच-बचाव कराने आए अंकुश के दोस्त विजय राणा की मौत हो गई। घटना के दिन सिटी थाना पुलिस ने आरोपी सुमित, विकास निवासी बजीदा जट्टान, अनमोल उर्फ जोनी निवासी कतलाहेड़ी, सुनील निवासी हथलाना के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। इसमें कुछ आरोपी शामिल नहीं मिले। 
विज्ञापन


20 जुलाई की सुबह आठ बजे प्रतिदिन की तरह छात्र स्कूल आ रहे थे। बस स्टैंड से पैदल ही विजय राणा निवासी ओंगद और अंकुश निवासी सिरसी स्कूल जा रहे थे। दोनों 12वीं कक्षा के छात्र हैं। स्कूल के गेट से पहले ही अंकुश पर बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। विजय बीच-बचाव कराने आया तो उस पर कई बार चाकू से वार किया गया। अस्पताल में पहुंचते ही विजय ने दम तोड़ दिया और अंकुश घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जांच में सामने आया है कि 12वीं कक्षा के छात्र अंकुश से झगड़ा हुआ। लड़की के भाई ने इसको चेतावनी दी थी, लेकिन इसने किसी को नहीं बताया। बीच-बचाव कराने आए विजय की मौत हो गई थी। मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द ही असल आरोपियों का खुलासा कर दिया जाएगा।
-मोहनलाल, सिटी थाना प्रभारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed