{"_id":"61be4b1c498d1231ef3b9ff7","slug":"thugs-in-the-name-of-american-travel-karnal-news-knl93217587","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सेक्टर 13 निवासी एक व्यक्ति से अमेरिका भेजने व वहां जिम सप्लीमेंट का कार्य शुरू कराने का लालच देकर 48.70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी विपुल गुप्ता ने बताया कि वह आरोपी अनमोल को करीब आठ साल से जानता था। उसने उसे आरोपी अंशुल से मिलवाया और वे दोनों उसके पास आने लगे। अंशुल ने उसे कहा कि उसे जिम सप्लीमेंट का अच्छा अनुभव है और वह उसके साथ मिलकर यह काम कर सकता है। वह उसका अमेरिका का वीजा लगवाकर वहां भी यह काम शुरू करवा सकता है। इसी बीच उन्होंने अन्य आरोपियों से भी मिलवाया। आरोपियों ने पहले उससे आठ लाख रुपये की मांग की तो फिर समय-समय पर उससे 48.70 लाख रुपये भी ले लिए। उससे दस्तावेज भी ले लिए, लेकिन न उसे अमेरिका भेजा और न ही उक्त कार्य कराया। आरोपियों ने मिलकर उससे उक्त राशि हड़प ली। इसे वापस किए जाने की मांग की तो पहले कभी कोरोना तो कभी अन्य बहाना करते रहे और बाद में इनकार कर दिया। इसके बाद उसे आरोपियों ने एक घर पर बुला लिया, जहां उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो उससे कहा कि उनके पास उसकी नग्न फोटो है और पैसे मांगे जाने पर वे इसे इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों के साथ-साथ रजनी, आलीशा व बलबीर सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।