फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Throw garbage in separate dustbins: Shailendra Sharma

अलग-अलग डस्टबिनों में डालें कचरा : शैलेंद्र शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Throw garbage in separate dustbins: Shailendra Sharma
निसिंग। नगरपालिका प्रशासन ने वीरवार को घर-घर जाकर लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों से अवगत कराया। नगर पालिका सचिव शैलेंद्र शर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। प्रेरक निशांत राणा, नवीन कुमार और सफाई दरोगा गीता रानी ने नागरिकों को चार डस्टबिन रखने की सलाह दी। इसमें हरे में गीला, नीले में सूखा, लाल में हानिकारक और काले में ई-कचरा डालने को कहा गया। शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि गंदगी अनजाने में भोजन के साथ शरीर में जा सकती है। उन्होंने कहा कि मक्खियां खाने को दूषित कर बीमार करती हैं। शर्मा ने जोर दिया कि सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए जागरूकता अनिवार्य है। इस अभियान में प्रदीप कुमार, महिपाल, कमल सहित अन्य सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed