फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three youths who were taking bath in Yamuna river died due to drowning

Karnal News: यमुना नदी में नहा रहे तीन युवकों की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Three youths who were taking bath in Yamuna river died due to drowning
- एक युवक को गोताखोरों ने बचाया, सदरपुर गांव के पास दोपहर बाद हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। सदरपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर बाद यमुना नदी में नहा रहे तीन युवक डूब गए। एक युवक को गोताखोरों ने बचा लिया। घंटों की तलाश के बाद गोताखोरों ने नदी से तीनों युवकों के शव बाहर निकाले। मौके पर हलका विधायक और डीएसपी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार दोपहर दो बजे सदरपुर निवासी अमन (20) और उसका बूढ़ाखेड़ा निवासी मामा राजेश का बेटा अंशुल (21) व कैरवाली निवासी उसके दोस्त वंश (19) और दीपांशु (21) यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी नदी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने युवकों को डूबते हुए देखा तो अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डूब रहे अमन को बचा लिया मगर तीन युवक डूब गए। ग्रामीणों ने युवकों के डूबने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तीनों युवकों की तलाश कराई। करीब साढ़े पांच घंटे तक गोताखोरों ने युवकों की तलाश की और अंशुल का शव नदी से निकाला। उसके करीब दो घंटे बाद वंश और दीपांशु के शव कहरवाली के पास नदी में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के घरों में गम का माहौल
यमुना में डूबे युवकों के घरों में गम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और पुलिस से युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग करते रहे मगर तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गांव सदरपुर के पास यमुना नदी में चार युवकों के डूबने की सूचना मिली। जिसमें एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि तीन युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई है।
- मनोज कुमार, डीएसपी, घरौंडा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed