{"_id":"653c0b2ca16cbba88b074507","slug":"three-youths-including-a-girl-were-embezzled-rs-24-lakh-in-the-name-of-appointing-them-as-clerks-in-the-income-tax-department-na-news-c-36-1-sknl1017-12872-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवती सहित तीन युवकों को आयकर विभाग में क्लर्क लगवाने के नाम पर 24 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवती सहित तीन युवकों को आयकर विभाग में क्लर्क लगवाने के नाम पर 24 लाख हड़पे
विज्ञापन
अंबाला। युवती सहित तीन युवकों को आयकर विभाग में क्लर्क लगवाने के नाम पर 24 लाख हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता रेलवे कर्मचारी राजेश कुमार की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने राजेश कुमार व मो. राशिद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
राजेश कुमार गौतम ने बताया कि जनवरी 2021 में उसका जानकार सहारनपुर निवासी राजेश कुमार मिला था। आरोपी ने कहा था कि वह बेटी को आयकर विभाग में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने उससे दो लाख रुपये लिए और दो दिन बाद लखनऊ लेकर गया। आरोपी ने गेस्ट हाउस में उसकी मुलाकात लखनऊ निवासी मो. राशिद से कराई। आरोपियों की बातों में आकर बेटी भावना, भतीजे देविंद्र सिंह व साले के बेटे हर्ष गौतम की नौकरी लगवाने की बात की।
आरोपियों ने इसकी एवज में 30 लाख रुपये की मांग की। आरोपी मो. राशिद के पास पांच फरवरी 2021 को डेढ़ लाख रुपये और 12 फरवरी को एक लाख 48 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस तरह समय-समय पर राशि जमा करवाई। आरोपी ने करीब 24 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने के बाद चक्कर कटवाता रहे। यह आरोप भी लगाया है कि आरोपी मो. राशिद किसी दूसरे से भी धोखाधड़ी करने के मामले में जेल गया था। पैसे लौटाने की बात कही, लेकिन बाहर निकलकर मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।