फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three youth robbery 80 thousand rupee

पेट्रोल पंप से लूटे 80 हजार रुपए, सेल्समैन को गोली मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
three youth robbery 80 thousand rupee
बाइक सवार तीन बदमाशों ने जीटी रोड स्थित गांव उचानी के समीप शुक्रवार देर रात चौहान ट्रेडर पेट्रोल पंप से करीब 80 हजार रुपए लूट लिए। जब एक सेल्समैन ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उसकी टांग पर गोली मार दी। सेल्समैन को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी सदर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव उचानी निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चौहान ट्रेडर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार रात मेरी, बसंत विहार निवासी कुलदीप और सुरेंद्र की पंप पर ड्यूटी थी। रात करीब 1 बजे एक बाइक पर तीन युवक सवार आए। उन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। उन्होंने मुझसे 80 रुपये का पेट्रोल बाइक में डालने के लिए कहा। पेट्रोल डालने के दौरान दो युवक पानी पीने चले गए। पेट्रोल डालने के बाद एक बदमाश ने मुझे 100 का नोट दिया। इस दौरान दोनों युवक वापस आ गए उनमें से एक युवक ने कट्टा निकालकर मेरे सामने तान दिया। उसने कहा कि जितने रुपए ले रहा है सारे दे दे नहीं तो गोली मार दूंगा। इसके बाद उन्होंने जेब से पैसे निकाल लिए। केबिन में बैठे कुलदीप ने बदमाशों को धक्का-मुक्की करते देखा तो वह दौड़कर वहां आया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया और बाइक पर सवार होकर जाने लगे। कुलदीप ने उनका पीछा किया तो एक बदमाश ने उसकी टांग पर गोली मार दी। इस दौरान दूसरा सेल्समैन सुरेंद्र भी डंडा लेकर आया पर बदमाश भाग चुके थे। वे घायल कुलदीप को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर नही था कोई सुरक्षा कर्मी।
जिस पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। रात में भी सिर्फ तीन ही सेल्समैन थे। इससे पहले जब सेक्टर 4, निसिंग, घरौंडा में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात र्हुइं थीं तो पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों से पंप पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने को कहा था। पुलिस ने उन्हें भी आश्वासन दिया था कि पेट्रोल पंप पर निरंतर पीसीआर गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चारों तरफ नाकाबंदी करा दी गई थी। डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। सीआईए सहित पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही है इससे अलग सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल ली जा रही है
बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed