{"_id":"6501ea90ab802a33fb0d36a3","slug":"three-youth-died-after-bike-fell-into-canal-in-karnal-of-haryana-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: करनाल में बड़ा हादसा, बाइक के साथ नहर में गिरे तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: करनाल में बड़ा हादसा, बाइक के साथ नहर में गिरे तीन युवकों की मौत
Wed, 13 Sep 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:30 PM IST
सार
स्टौंडी नहर की पटरी पर दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। एक युवक निकल बाहर आ गया। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के करनाल में शहर से ऐंचला गांव लौट रहे बाइक सवार चार युवक बाइक समेत नहर में गिर गए। एक युवक किसी तरह बचकर बाहर आ गया मगर तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नहर की पटरी पर दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। तीनों युवक एक ही गांव के हैं।
जानकारी के अनुसार सदर थानाक्षेत्र के ऐंचला गांव के रहने वाले साहिल, रितेश और दिपांशु बुधवार को बाइक से करनाल शहर आए थे। शाम साढ़े छह बजे चारों युवक एक ही बाइक से ऐंचला गांव लौट रहे थे। बाइक सवार युवक भाखड़ा नहर की पटरी से होते हुए पिचौलिया हेड पार कर गए।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर पश्चिमी काछवा नहर के पास दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे नहर में गिर गए। बाइक समेत चारों युवकों को लोगों ने नहर में गिरता देखा सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। हालांकि एक युवक किसी तरह बचकर बाहर आ गया। तीन युवकों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
आइलेट्स की तैयारी कर रहा था एक युवक
रितेश, साहिल और दिपांशु दोस्त थे। वह करनाल शहर के खालसा कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। इनमें साहिल विदेश जाने की तैयारी में था। जिसके लिए वह आइलेट्स की तैयारी कर रहा था मगर उसे क्या पता था कि उनके साथ अनहोनी होने वाली है। गांव लौटते समय तीनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। तीनों के परिवार के लोगों ने तमाम सपने देखे थे, जो युवकों की मौत के बाद अधूरे रहे गए।
नहर में डूबने से तीनों युवकों की मौत हुई। उनके शवों को गोताखोरों द्वारा बाहर निकाला गया। शवों की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। -अजायब सिंह, एसएचओ सदर थाना