{"_id":"69d009f3c41839eb0c0b10b4","slug":"three-thousand-players-gave-trials-for-70-sports-nurseries-karnal-news-c-18-knl1018-878920-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 70 खेल नर्सरियों के लिए तीन हजार खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 70 खेल नर्सरियों के लिए तीन हजार खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
Sat, 04 Apr 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
वाॅलीबाॅल के लिए ट्रायल देती महिला खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले को मिलीं 70 खेल नर्सरियों के लिए करीब तीन हजार खिलाड़ियों ने शुक्रवार को ट्रायल दिए। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कर्ण स्टेडियम और अन्य जगहों पर खिलाड़ियों का मेला लगा। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा के अनुसार, करीब तीन हजार खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए।उन्होंने बताया कि हर एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी लिए जाने हैं। 10 अतिरिक्त खिलाड़ियों का प्रतीक्षा सूची के लिए चयन होना है। ट्रायल के लिए खिलाड़ियो में काफी उत्साह था। स्कूल में आयोजित हुए ट्रायल में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला खिलाड़ियों की बड़ी संख्या रही। बैडमिंटन, लॉन टेनिस के लिए कर्ण स्टेडियम करनाल में ट्रायल हुए।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि शहर के बदले ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों का रुझान अधिक देखने को मिला। उन्होंने बताया कि कबड्डी के लिए खिलाड़ी सुबह समय पर मैदान में पहुंच गए थे। कबड्डी कोच नरेंद्र ने बताया कि मिट्टी से जुड़े खेल के लिए खिलाड़ियों का उत्साह अलग ही देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। वॉलीबॉल खेल के लिए भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे।
इस जगह हुए थे ट्रायल
वॉलीबॉल के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर रोडान, ग्राम पंचायत उपलानी, ग्राम पंचायत शाहपुर, ग्राम पंचायत हेमदा, गांव बस्तली, ग्राम पंचायत पुंडरक, ग्राम पंचायत गगसीना, गांव गुढ़ा, ग्राम पंचायत चोरकारसा, ग्राम पंचायत नलवी खुर्द, जीएसएसएस ब्रास, दादूपुरा रोडान में खेल नर्सरियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
कुश्ती के लिए पीएमश्री जीएसएसएस असंध, गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर रोडान, गांव मंगलौरा, ग्राम पंचायत मूनक, जीएसएसएस इशाक में ट्रायल हुएश्र
हैंडबॉल के लिए जीएसएसएस बड़ौता, पीएमश्री जीएसएसएस नीलोखेड़ी, जीएसएसएस सारसा, फुटबॉल के लिए गांव पींगली, जीएसएसएस खेड़ी नरू, जीएसएसएस सीकरी, पीएम श्री जीएसएसएस कुंजपुरा, ग्राम पंचायत बढ़ी, विवेकानंद विद्यालय निकेतन असंध, नीलोखेड़ी वार्ड नं 4 खेल मैदान में ट्रायल हुए।
मुक्केबाजी के लिए हसनपुर स्टेडियम, ग्राम पंचायत शेखपुरा जागीर, पीएम श्री स्कूल जवाहर विद्यालय सग्गा, गवर्नमेंट मिडल स्कूल रांवर, संत कबीर स्कूल ग्राउंड, कबड्डी के लिए गवर्नमेंट मिडल स्कूल कैरवाली, जीएसएसएस रायपुर जाटान, पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध, जीएसएसएस अमृतपुर कलां, गांव सालवन, ग्राम पंचायत मोर माजरा, जीएसएसएस मिर्जापुर में ट्रायल हुए।
बास्केटबाल के लिए जीएसएसएस मंजूरा, जीएसएसएस मॉडल टाउन करनाल, पीएम श्री कुटैल, गांव बदराना में ट्रायल हुए। अन्य खेलों के लिए विभिन्न खेल नर्सरियों के लिए तय स्थानों पर ट्रायल हुए।