फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three people were duped of Rs 11.49 lakh on the pretext of sending them abroad; FIR lodged

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से हड़पे 11.49 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three people were duped of Rs 11.49 lakh on the pretext of sending them abroad; FIR lodged
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/तरावड़ी। विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से 11.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी एजेंट ने न तो विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए। करीब तीन साल तक गुमराह किया। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


पुलिस को दी शिकायत में तरावड़ी निवासी ललित ने बताया कि वर्ष 2023-2024 में सुतिक्षण मुवाल ने उन्हें विदेश भेजने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर उन्होंने और उनके परिचित अमित व दीपक से कुल 11.49 लाख रुपये उसे दे दिए। आरोप है कि न तो विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। 16 फरवरी को सुबह वे करनाल में निर्मल कुटिया के पास सुतिक्षण मुवाल से मिले। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उनका गला पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर वीरभान और दीपक ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया। इसके बाद भी आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। जांच अधिकारी जसविंद्र का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तथ्यों के आधार पर जी आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed