फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three people including mother and son injured in accidents

Karnal News: हादसों में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Three people including mother and son injured in accidents
युवक को चार दिन बाद आया होश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सड़क हादसों में तेज रफ्तार बड़ी वजह बन रही है। इससे रोजाना लोग जान गंवा रहे हैं। अलग-अलग हादसों में एक मां, बेटा और शादी समारोह में जीजा के साथ आए साले को चोट लग गई। एक हादसे में बाइक की टक्कर से घायल युवक को अस्पताल में चार दिन बाद होश आया तो उसने परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया। जनवरी 2024 से अब तक 812 सड़क हादसे हुए, इनमें 379 लोगों की मौत हुई, जबकि एक हजार के करीब लोग घायल हो चुके हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, 40 प्रतिशत हादसों में तेज रफ्तार वजह रही है।





पक्का पुल धाम आई महिला सड़क दुर्घटना में घायल

करनाल/मधुबन। पक्का पुल धाम में माथा टेककर घरौंडा जाते समय महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। बेटे की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा के वार्ड-9 निवासी प्रवीन ने बताया कि वे और उनकी मां बाइक पर सवार करनाल से घरौंडा आ रहे थे। जब वे पक्का पुल मधुबन के पास पहुंचे तो उनकी मां ने पक्का पुल पीर बाबा पर माथा टेकने की बात कही। इस पर उन्होंने धाम पर पहुंचने के बाद बाइक को साइड पर रोककर माथा टेका। इसके बाद वापसी में मां सरोज को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे नीचे गिर गए और उनके सिर में चोट आ गई। घायल अवस्था में वे अपनी मां को मधुबन के निजी अस्पताल में ले गए। जहां से करनाल रेफर कर दिया। करनाल से डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




बेहोश युवक को चार दिन बाद आया होश

करनाल। गलत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान चार दिन बाद युवक को होश आया तो उसने हादसे की जानकारी परिवार को दी। पिता की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रांवर निवासी श्रवण ने बताया कि चार मई को उनका बेटा अभिषेक करनाल से अपने घर जा रहा था। रात करीब आठ बजे रास्ते में गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। इससे अभिषेक को काफी चोटें आईं। राहगीर उसे नागरिक अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद वे बेटे को निजी अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। वीरवार को उनके बेटे को होश आया तो उसने हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी। ब्यूरो



जीजा संग शादी में आए साले को थार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

करनाल। जीजा के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए साले को वापस जाते समय नेशनल हाईवे पर सेक्टर-4 के नजदीक थार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जीजा की शिकायत पर आरोपी थार चालक के खिलाफ थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चुंडीपुर गांव निवासी विक्की ने बताया कि वे और उनका साला दीपक शादी में गांव कैलाश में आए हुए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वे गांव फरीदपुर पानीपत के लिए दीपक की बाइक पर रवाना हुए। नमस्ते चौक के पास उनकी बाइक का टायर पंक्चर हो गया। दीपक उन्हें सड़क किनारे छोड़कर टायर का पंक्चर लगवाने चला गया। वे पैदल आगे चलने लगे। इतने में सेक्टर-4 से टायर का पंक्चर लगवाकर दीपक उनकी तरफ वापस आ रहा था तो तेज रफ्तार थान ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दीपक सड़क पर गिर गया और उसे काफी चोटें आई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस की मदद से वे दीपक को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। ब्यूरो




सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त

करनाल/असंध। जलमाना गांव में सड़क किनारे खड़ी कार से ट्रैक्टर की रगड़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। थाना असंध पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कैथल के गांव डीग निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वे अपनी कार से रिफाइनरी से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही जलमाना बस अड्डे के पास पहुंचे तो उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और कुछ सामान लेने चले गए। इस दौरान करनाल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार को साइक से रगड़ दिया। इससे कार की दोनों खिड़कियां, बंपर और लाइट का नुकसान हुआ है। आरोपी ट्रेक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया था, जोकि मौका पाकर भाग गया। उन्होंने जींद निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed