{"_id":"bfc55924b51126164015df573ae09346","slug":"three-new-judges-took-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए जजों ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए जजों ने संभाला कार्यभार
करनाल
Updated Thu, 28 Nov 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में वीरवार को तीन नए जजों ने कार्यभार संभाला। इससे न्यायिक परिसर में जजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजीत सिंह ने नए जजों को संविधान की मर्यादाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि जजों की संख्या में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त सात अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 13 सिविल जज और तीन सिविल जज जूनियर डिविजन शामिल हैं।
जिन जजों ने वीरवार को ज्वाइनिंग की है, इनमें सिविल जज (जूनियर डिविजन) अमित श्योराण, अश्वनी गुप्ता और अमित नैन शामिल हैं।
इनमें से अमित नैन को असंध न्यायालय में भेज दिया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अनुसार जजों की संख्या बढ़ने से अदालतों में चल रहे मुकदमों का निपटारा करने में तेजी आएगी और इससे मुकदमे से जुडे़ लोगों को भी सुविधा मिलेगी।