फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three new dengue patients were found, the figure reached 19

डेंगू के तीन नए मरीज मिले, 19 पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients were found, the figure reached 19
करनाल। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शहर से डेंगू के तीन और नए मरीज मिले हैं। जिसमें दो विकास कॉलोनी और एक पिंगली चौक से आया है। अब तक जिले में 19 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइनें लग रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सितंबर से अब तक 2,19666 घरों में लारवा की जांच की गई थी, इनमें से 4556 घरों में लारवा मिला था, 2953 घरों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकारी दफ्तरों व अन्य जगहों पर भी लारवा मिला चुका है। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें रोज घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही हैं। वहीं टीम रक्त के सैंपल लेकर भी जांच कर रही है। इस बार बारिश ज्यादा हो रही है। यही कारण है कि मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट अस्पताल संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वह संदिग्ध डेंगू मरीज की जानकारी व सैंपल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास भेजे।
विज्ञापन

वर्ष मलेरिया डेंगू
2017 85 234
2018 17 106
2019 01 29
2020 02 93
2021 00 19
डेंगू के अब तक 19 मामले आ चुके हैं। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। साथ ही मच्छरों से भी अपना बचाव करना होगा। तभी डेंगू फैलने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजू पाठक, नोडल अधिकारी मलेरिया, डिप्टी सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed