फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three killed in accidents

हादसों में तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गांव इंद्रगढ़ के पास तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से एक्टिवा सवार 21 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई विवेक की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रगढ़ निवासी विवेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम करीब चार बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर इंद्री जा रहा था। उसका चचेरा भाई मयूर भी कोचिंग लेने इंद्री जा रहा था। जैसे ही मयूर ने गांव से निकलकर इंद्री जाने वाले रास्ते पर पहला मोड़ पार किया उसकी एक्टिवा को सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मयूर सड़क पर जा गिरा। मयूर को घायलावस्था में सरकारी अस्पताल इंद्री लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मयूर ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
पेड़ से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत
करनाल। असंध-करनाल रोड पर गांव उपलाना के समीप सड़क हादसे में कार सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के गांव सिवाणा निवासी विरेंद्र ने बताया कि वह अपने भाई जितेंद्र कुमार, भाई के दोस्त रमन के साथ कार में करनाल जा रहे थे। वह कार चला रहा था। जब असंध से करनाल रोड पर गांव उपलाना के समीप पहुंचे सामने से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े पेड़ों से जा टकराई। इस दौरान उसके साथ बैठे उसके भाई जितेंद्र को गंभीर चोट लग गई। वह उसे असंध के अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम
करनाल। घरौंडा में गांव उपली के समीप हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रसीन निवासी परवेश ने बताया कि 18 जून की रात करीब 10 बजे उसका चाचा अश्वनी शर्मा घरौंडा से गांव रसीन बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उपली स्टेडियम के पास पहुंचते ही कार चालक ने उसके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक उन्हें प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया था। शुक्रवार को उसके चाचा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed