फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three invoice cutting to increase pollution

बढ़ते प्रदूषण पर तीन के काटे चालान, 19 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
three invoice cutting  to increase pollution
एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लगातार चेतावनी के बाद भी शहर के अंदर व सड़कों के किनारे चल रहे निर्माण कार्यों की सामग्री (सी एंड डी वेस्ट) खुले में ही रखी है। इसे लेकर अब नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। बढ़ते प्रदूषण पर निगरानी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। निरीक्षण के दौरान जहां सड़क के किनारे बिना ढके सी एंड डी वेस्ट के ढेर लगे मिले। मॉडल टाऊन क्षेत्र में 19 निर्माण कराने वाले लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। कुंजपुरा रोड के लिए नोटिस तैयार किए जा रहे हैं। सबसे पहले निगम के विकास कार्यों से जुड़े तीन ठेकेदारों के ही चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

निगमायुक्त विक्रम ने बताया कि मौजूदा हालात में हवा दिनों दिन जहरीली होती जा रही है, इससे एक्यूआई बढ़ रहा है। इसमें सी एंड डी वेस्ट भी कहीं न कहीं सहायक है। सड़कों पर दौड़ते वाहनों व निर्माण कार्यों से डस्ट उड़कर हवा को दूषित कर रही है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार कोरोना कॉल में श्वसन व फेफड़ों के संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि हो गई है। प्रत्येक ऐसे मामले में एक हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। आज तीन चालान काटे गए हैं। यह तीनों निगम के विकास कार्यों से जुड़े ठेकेदार हैं। टीम लगातार निरीक्षण करेगी, निगम क्षेत्र में कहीं भी यदि भवन निर्माण, सड़क निर्माण सामग्री बिना ढकी मिली तो मौके पर ही नोटिस जारी किया जाएगा। तीन दिन में यदि समाधान नहीं होता तो चालान किया जाएगा। जो व्यक्ति चालान लेने से इंकार करेगा, या चालान राशि नहीं देगा तो मामला न्यायालय को भेजा जाएगा। चालान वसूल करने के बाद नगर निगम अपने साधनों से सी एंड डी वेस्ट उठाकर उसका निस्तारण करेगा। निगम ने सड़कों पर छिड़काव के लिए 4 वाटर टैंकर हायर किए गए हैं। यह अभियान दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

बिना मास्क घर से निकलने वालों के भी होंगे चालान
-निगमायुक्त विक्रम ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को दर किनार किया जा रहा है। इस सुनिश्चित कराने के लिए निगम अब घर से निकलने वाले ऐसे लोगों के चालान करेगा, जिनके मुंह पर मास्क नहीं होगा। प्रत्येक चालान की 500 रुपये मौके पर ही वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed