{"_id":"67aa5d2cb6f279b3260c6bdd","slug":"three-candidates-from-congress-filed-nomination-for-the-post-of-mayor-16-applications-for-the-post-of-councillor-karnal-news-c-18-knl1008-578732-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कांग्रेस से मेयर पद के लिए तीन ने की दावेदारी, पार्षद के लिए 16 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कांग्रेस से मेयर पद के लिए तीन ने की दावेदारी, पार्षद के लिए 16 आवेदन
विज्ञापन
करनाल। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार से मेयर व पार्षद पद के लिए दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन पहले दिन कांग्रेस में मेयर पद को लेकर भी पदाधिकारियों में रुचि कम दिखाई दी। पहले दिन मेयर पद के लिए सिर्फ तीन और 20 वार्डों के लिए सिर्फ 16 दावेदारों के आवेदन ही आए। मंगलवार को भी दावेदार अपने आवेदन दे सकेंगे।
मानव सेवा संघ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी प्रफुल्ला गुडधे पहुंचे। यहां सुबह 11 बजे से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव संयोजक पंकज गाबा ने बताया कि मेयर व पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया के सोमवार को पहले दिन मेयर पद के लिए तीन दावे प्रस्तुत किए गए। इसमें मनोज वधवा, गुरविंद्र कौर और शाहिल शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा 16 पार्षद के लिए भी आवेदन आए हैं। अभी आवेदन कल भी आएंगे। इसके बाद दावेदारों का पैनल बनाकर पार्टी नेतृत्व को भेजा जाएगा। शीघ्र ही टिकट किसे मिलेगा, इसका एलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश है, पार्टी पूरी ताकत से नगरनिगम चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर कांग्रेस के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, सह संयोजक निश्चित सोही, संजीव कंबोज, राजेंद्र गुप्ता, सागर चंदेल, सुखराम वेदी आदि कई पदाधिकारी शामिल रहे।