{"_id":"68c1de8902ff2d3f2e0a5dab","slug":"threatened-a-bank-employee-by-giving-fake-information-about-kidnapping-of-his-wife-ran-away-with-the-phone-karnal-news-c-18-knl1008-736053-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैंक कर्मी की पत्नी के अपहरण की फर्जी सूचना दे डराया, फोन लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैंक कर्मी की पत्नी के अपहरण की फर्जी सूचना दे डराया, फोन लेकर भागा
Thu, 11 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सावधान रहिए, किसी अजनबी के हाथ में अपनी मोबाइल फोन मत दीजिए, क्योंकि शहर की अल्फा सिटी में बुधवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसके एक बाइक सवार युवक ने पति के बारे में पूछने के नाम पर दरवाजा खुलवाया और बात करने के बहाने महिला का मोबाइल फोन लेकर भाग गया। पति को उनकी पत्नी का अपहरण करने की झूठी खबर सुनाकर भयभीत भी कर दिया।
बुधवार की सुबह 10 बजे एक बाइक सवार अल्फा सिटी पहुंचा। यहां एक बैंक कर्मचारी अरविंद के मकान की डोरवेल बचाई। पत्नी ने दरवाजा खोला तो बाइक सवार युवक ने उसकी पति अरविंद के बारे में जानकारी मांगी। महिला ने जब बताया कि वह तो ड्यूटी गए हैं तो बोला, उनसे बहुत जरूरी काम है, मेरी बात करा दो। पत्नी ने जैसे ही अपने पति को फोन मिलाकर उसे पकडाया तो वह फोन लेकर भाग निकला। अकविंद ने बताया कि जाते समय उसने कहा कि उसने मेरी पत्नी को किडनैप कर लिया है, रुपये देकर छुड़ा लो। ये सुनकर अरविंद घबरा गए और दौड़कर अपने घर पर पहुंचे लेकिन पत्नी को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। वह अपने फोन पर कॉल कर रहा था, कुछ देर एक महिला ने फोन उठाया, उसने बताया कि ये फोन काछवा पुल के नीचे पड़ा है, तो अरविंद ने अपना फोन वापस लिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ब्यूरो