फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   This time in January the epidemic was heavy

इस बार जनवरी में महामारी पड़ी भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
This time in January the epidemic was heavy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में कमी आई है लेकिन कई लोग जान गंवा चुके हैं। इस बार जनवरी में कोरोना के 7363 मामले सामने आए और 30 मरीजों की जान गई। जबकि 2021 की जनवरी से तुलना करें तो 345 पॉजिटिव केस आए थे और सात लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल कोरोना के केस कम होने लगे हैं लेकिन मौत का आंकड़ा बरकरार है। शुक्रवार को कोरोना के 29 नए मामले आए।
सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के 609 सक्रिय केस हैं। अब तक 589 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1627 सैंपल लिए गए। अब तक 700020 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 47741 पॉजिटिव केस सामने आए थे, 46543 मरीज ठीक होकर घर चले गए। शुक्रवार को 201 व्यक्ति ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

12 लाख 58 हजार 250 ने लगवाई डोज
अभी तक जिले में 12 लाख 58 हजार 250 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। कुल वैक्सीन की बात करें तो अभी तक 21 लाख 89 हजार 615 डोज लग चुकी है। इनमें 9 लाख 22 हजार 299 दूसरी डोज और 9066 बूस्टर डोज शामिल है। 64621 डोज वे है जो 15-17 उम्र के युवाओं ने लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर भी संक्रमित
कोरोना संक्रमितों में विद्यार्थियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी वर्कर्स, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मी, महिलाएं, किसान, आदि शामिल हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 26 को होम आइसोलेट किया गया है। दो मरीज प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हैं। एक मरीज जिले से बाहर दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed