फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thirteen private buses on 63 routes cleared

तेरह मार्गों पर 63 निजी बसों को हरी झंडी

Sat, 07 Jun 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sat, 07 Jun 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले के तेरह मार्गों को चिह्नित करके उन पर 63 निजी बसों को दौड़ाने की
विज्ञापन
प्रक्रिया पूरी हो गई है। आरटीए की ओर से इनके ड्रा निकालकर उनको मार्ग दे दिए हैं। उनके टाइम फिक्स करने की प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है। निजी बसाें के बढ़ने से सवारियों को बेहतर सफर मिलेगा।

 फिलहाल अधिकतर उन्हीं मार्गों को परमिट धारकाें ने चुना है जहां पर सवारियों की अधिकता रहती है और ऑटो, जीप में लटक कर सफर करती हैं। इन बसों के मार्ग पर चलने से छोटे वाहन तकरीबन बंद हो जाएंगे और सवारियों को टाइम टू टाइम बस मिलती रहेगी।

जिले के 51 मार्गों पर कुल 182 निजी बसें चलेंगी। जिनमें से 13 मार्गों पर 63 बसों की प्रक्रिया फाइनल हो गई है। आरटीए द्वारा पहले चरण में उन परमिट धारकाें को चांस दिया गया था जो उन्हीं पर मार्गों पर चलना चाहते हैं। इस चरण में किसी भी परमिट धारक ने आवेदन नहीं किया।

 दूसरे चरण में परमिट धारकों ने 51 मार्गों में से मनपसंद के मार्गों के लिए आवेदन करना था। इसके तहत 68 परमिट धारकों ने आवेदन किए। पांच परमिट धारकों में कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण उनके आवेदन को रद्द कर दिया गया है। 28 मई को इनका ड्रा हुआ और परमिट धारकों को पूरी पारदर्शिता से परमिट अलॉट कर दिए।

अठारह जून तक करें आवेदन
जिले में 182 निजी बसों को दौड़ाने की प्रक्रिया बेहतर ढंग से चल रही है। करनाल आरटीए ऑफिस में तीसरे चरण में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में वहीं परमिट धारक आवेदन करेंगे, जो एक दूसरे जिले में आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें प्रति मार्ग दो हजार रुपये के ड्राफ्ट के साथ आवेदन करना होगा। इनके आवेदन 18 जून 2014 शाम पांच बजे तक लिए जाएंगे। इससे आगे जो मार्ग रह जाएंगे उन पर आमजन से आवेदन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया चौथे चरण के तहत पूरी होगी।

ड्राइवरों की होगी पूछ
करनाल जिले में 51 मार्गों पर 182 निजी बसें दौड़ने पर रोडवेज से बड़ा बेड़ा हो जाएगा। मौजूदा समय में रोडवेज के पास 174 बसें हैं, जिनमें से सात से आठ बसें आपातकालीन के लिए वर्कशॉप में रखना पड़ता है। निजी बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को भी रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। ड्राइवरों की पूछ ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे उनका वेतन भी पहले से बेहतर होगा।

इन मार्गों पर फाइनल बसों की संख्या
- करनाल से जठलाना वाया घीड़-गढ़ीबीरबल गुमथला    तीन
- करनाल से रादौर वाया समोरा,  इंद्री, लाडवा   आठ
- करनाल से मंगलौरा पुल वाया शेखुपुरा, नगला मेघा चौक दो
- नीलोखेड़ी से पेहवा वाया निगदू, कौल, ढांड, बटेड़ी    चार
- करनाल से ढांड वाया काछवा, सीतामाई, कौल    छह
- करनाल से ब्रास वाया निसिंग    दो
- करनाल से असंध वाया चिड़ाओ मोड़, जुंडला, जलमाना बारह
- करनाल से पूंडरी वाया मंजुरा, निसिंग, रसीना  दस
- निगदू से करनाल वाया नीलोखेड़ी, तरावड़ी  एक
- करनाल से शाहाबाद वाया नीलोखेड़ी, पीपली  छह
- असंध से पानीपत वाया सालवन, बल्ला, मूनक पुल कोहंड    एक
- असंध से पानीपत वाया सफीदो, मतलोडा दो
- इंद्री से पेहवा वाया भादसो, पीपली, कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर  छह



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed