फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thirsty laborers blocked the tree by felling

प्यासे मजदूरों ने पेड़ गिराकर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Thirsty laborers blocked the tree by felling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। अनाज मंडी में मजदूरों को पीने का पानी नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज मजदूरों ने अनाज मंडी के दोनों गेट और मार्केट कार्यालय के आगे पेड़ गिराकर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की और पानी चाहिए, पानी चाहिए, पीने के लिए पानी चाहिए के नारे लगाए। पुलिस ने पानी के पांच टैंकर मंगाकर मामला शांत कराया।
प्रदर्शन कर रहे मजदूर रामनिवास, कलीराम, जयराम, बिल्लू ने बताया कि पिछले पांच दिनों से मंडी में पानी नहीं आ रहा है। अधिकारी दो कैंटर भेजकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। टैंकर आते ही खाली हो जाता है और अगला कैंटर दो घंटे बाद आता है। उन्हें दूरदराज की बस्तियों से पानी लाना पड़ रहा है। बुधवार को पानी का कोई भी टैंकर नहीं आया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पीने के लिए भी पानी नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। आढ़ती और मुनीम मार्केट से पानी के कैंपर मंगा लेते हैं, अपने मेहनताना से वह पानी के कैंपर मंगाएंगे तो उनको कोई बचत नहीं होगी। इस ओर किसी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
मामले की जानकारी पाकर शाहाबाद थाना प्रबंधक देवेंद्र कुमार व हुडा चौकी प्रभारी साहब सिंह मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाने का प्रयास किया। मजदूर अपनी मांग पर अड़े रहे। मजदूरों का रोष बढ़ता देख पुलिस ने तुरंत पानी के पांच टैंकर मंगवाए, जिसके बाद मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने मार्केट कमेटी, एसडीएम, विधायक तथा जन स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में भी मामला डाल दिया। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां ट्यूबवेल कनेक्शन को अमर विहार कॉलोनी से जोड़ दिया जाएगा। इससे पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

जल्द निकाला जाएगा समाधान : कृष्ण कुमार
मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में है। प्रतिदिन टैंकर मंगाकर काम चलाया जा रहा है। टैंकर भेजने वाले के परिवार में बुधवार को किसी की मृत्यु हो गई। इस कारण वह टैंकर नहीं भेज पाया। जन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कोई समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed