फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves walk away with millions cloth Cloth House

क्लॉथ हाउस से लाखों का कपड़ा ले उड़े चोर

Tue, 13 May 2014 11:38 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 13 May 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने रात को लाइनपार रामनगर क्षेत्र के एक क्लॉथ हाउस को अपना निशाना
विज्ञापन
बनाया। चोरों ने क्लॉथ हाउस के ताले चटकाकर करीब तीन लाख रुपये का कपड़ा साफ कर दिया। चोर दुकान के गल्ले से चार हजार रुपये भी ले उडे़।

जानकारी होने पर मौके पर पहुंची रामनगर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम किया।

दुकानदार सुरेंद्र कुमार के अनुसार वह रामनगर क्षेत्र के चार खंभा चौक में सुरेंद्रा हैंडलूम स्टोर एंड क्लॉथ हाउस चलाता है। वह रोजाना की तरह सोमवार राम को भी अपने क्लॉथ हाउस के शटर पर दोनों ओर ताले लगाकर गया था। वह मंगलवार को सुबह क्लॉथ हाउस पर पहुंचा तो ताला खोलने लगा तो शटर के दोनों ओर के ताले गायब थे। ताले गायब हुए देखकर उसके रंग उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

जानकारी होते ही क्षेत्र के सैकड़ों दुकानदार और लोग मौके  पर जमा हो गए। क्लाथ हाउस के मालिक के अनुसार क्लॉथ हाउस मेें देखा गया तो चोरों ने क्लॉथ हाउस में रखे हैवी रेंज के लेडीज, बेड शीट, टेरीकॉट के थान समेत करीब तीन लाख रुपये से अधिक का कपड़ा साफ कर रखा था।

चोर किसी वाहन में यह सामान लाद कर ले गए हैं। गले में रखे चार हजार रुपये भी चोर उड़ा ले गए। क्लाथ हाउस मालिक के अनुसार वह सुबह करीब दस बजे क्लॉथ हाउस पर पहुंचा था। शटर नीचे होने के कारण किसी पड़ोसी को भी चोरी होने की कोई आशंका नहीं हुई।

बीते दिनों 13 अप्रैल को भी चोरों ने इस क्षेत्र की एक किराना दुकान से करीब चार लाख रुपये का सामान साफ कर दिया था। ठीक एक महीने में चोरों ने इस क्षेत्र में दुकान बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रामनगर पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार के अनुसार घटना हुई है। मौके का निरीक्षण किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed