{"_id":"6349d648a675ae44f651ff8d","slug":"thieves-kept-guns-and-cartridges-outside-the-house-five-days-after-the-theft-karnal-news-knl124500190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के पांच दिन बाद बंदूक व कारतूस घर के बाहर रख गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के पांच दिन बाद बंदूक व कारतूस घर के बाहर रख गए चोर
विज्ञापन
करनाल। राम नगर थाना क्षेत्र के जिस घर से गत रविवार को चोरों ने लाइसेंसी बंदूक, कारतूस और अन्य सोने-चांदी व नकदी चोरी की थी। उसमें से चोर बंदूक व कारतूस को बोरी में लपेट कर उसी घर के बाहर रख कर फरार हो गए। घटना सूचना मिलते ही राम नगर थाना क्षेत्र पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
प्रेम नगर निवासी सतेंद्र शर्मा की पत्नी ट्रेजरी ऑफिसर है। जो करीब पांच माह पहले अपने बच्चों से मिलने के लिए कनाडा गए हुए थे। उन्हें नौ अक्तूबर घर वापसी आना था तो रिश्तेदारों को फोन कर घर की सफाई के लिए बोला था। जब रिश्तेदार घर की सफाई के लिए पहुंचे तो चोरी की घटना का पता लगा। जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। जिसमें मकान मालिक सतेंद्र शर्मा ने लाखों रुपये, सोने-चांदी के गहने सहित लाइसेंसी बंदूक और कारतूस चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी।
घर के बाहर ही मिली बंदूक
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चोर उसी घर के बाहर बोरी में लपेट कर बंदूक को छोड़ गए हैं। जिस घर के अंदर से बंदूक और लाखों रुपयों की चोरी की थी। अब पुलिस ने प्रेम नगर में आने जाने वाले प्रत्येक सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर देख रही है। जिससे बंदूक और कारतूस को यहां रखने वालों का पता लग सकें। सतेंद्र ने बताया कि जिस समय घर से बंदूक चोरी हुई तब बंदूक तीन हिस्सों में बंटी हुई थी लेकिन जब मिली वह पूरी तैयार हुई मिली।
विज्ञापन
वर्जन
प्रेम नगर में रविवार को चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोर लाखों रुपयों, सोने-चांदी के गहने सहित लाइसेंसी बंदूक व कारतूस को भी चोरी करके ले गए थे लेकिन शुक्रवार सुबह बंदूक को बोरी में लपेट कर उसी घर के बाहर छोड़ गए है। 13 में से चार कारतूस आरोपियों ने चलाएं हुए है नौ कारतूस बचे हुए है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों का खंगाल रही है। जिससे चोरों की कुछ जानकारी हासिल हो सकें।
जगबीर सिंह, थाना प्रभारी, रामनगर, करनाल।