{"_id":"60dcd6898ebc3e9e9319480d","slug":"they-want-early-earn-money-therefore-the-do-robbery-karnal-news-knl7485267","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, जल्दी अमीर बनने की चाहत में प्लान बनाकर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, जल्दी अमीर बनने की चाहत में प्लान बनाकर की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जल्द अमीर बनने की चाहत में फेसबुक पर दोस्त बने दो दोस्तों ने साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के बल पर ज्वैलर से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ज्वैलर पिता-पुत्र की कई दिनों से रेकी कर रहे थे। मेरठ रोड से गिरफ्तार हुए आरोपी ललित, ओमकार वासी गली नंबर-1 पृथ्वी विहार और युगल उर्फ योगी वासी धानाकला जिला हांसी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक और दो किलोग्राम चांदी के गहने बरामद हुई है।
26 जून को बाइक सवार इन आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर सर्राफा बाजार के ज्वैलर अजय कपूर वासी अर्जुन गेट से सोने चांदी के गहनों से भरा बैग छीना था। अजय और उसके पिता रामनाथ हर शनिवार कटा बाग एरिया में सोने व चांदी की सेल करने जाते हैं। 26 जून को भी बाइक पर गहनों की सेल के लिए गए थे। उसी दिन सुबह करीब 9:30 बजे कटा बाग के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। एक अन्य आरोपी पिस्तौल लेकर पास आया और उसके पिता की कनपटी पर तान दी। पिस्तौल के बल पर वे गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।
सेक्टर-32-33 थाना में मामला दर्ज करने के बाद तफ्तीश सीआईए-01 की टीम को सौंपी गई। टीम इंचार्ज निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व व उप निरीक्षक जयपाल की अध्यक्षता में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ वारदात को अंजाम देना कबूला है। कुछ समय पहले आरोपी युगल व ललित की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती इतनी बढ़ गई कि जल्द अमीर बनने की चाह में किसी लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बना लिया। जिस पर तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को प्लान में शामिल किया।