फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   They looted after drinking intoxicants in frooty

फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
They looted after drinking intoxicants in frooty
रुपये जमा करने के लिए बैंक जा रहे सदर बाजार निवासी एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने झांसे में लेकर फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिला बेहोश करने के बाद 62 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार निवासी देवी चरण ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सोमवार सुबह करीब दस बजे अपने घर से पैसे जमा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक गया था। करीब साढ़े दस बजे बैंक में ही एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि वह पैसे जमा करवाने में मदद करेगा। मैं उसकी बातों में आ गया और वह उसे बाहर ले गया फिर सड़क पर उसे फ्रूटी पिलाई। इसके बाद वह उसे सेक्टर 13 की ग्रीन बेल्ट की ओर ले गया। वहां वह बेहोश हो गया। इसके बाद वह उसके कान की सोने की मुदरी व 62000 रुपये लेकर भाग निकला। करीब तीन घंटे वह इसी जगह पर बेशुध पड़ा रहा। लोग आते-जाते रहे लेकिन किसी ने उसे उठाने का प्रयास नहीं किया। जब होश आया तो उल्टियां आने लगी। किसी तरह उसने पानी पिया और परिजनों को सूचना दी। परिजन आकर उसे वहां से ले गए। पूरी तरह होश में आने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़, सेल्समैन को पीटा, रुपये छीने
करनाल। रविवार रात कुछ लोगों ने एक शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और सेल्समैन से मारपीट कर तीन हजार रुपये छीन ले गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गगसीना गांव निवासी राकेश संधू बजीदा गांव में देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान चलाता है। इस पर ब्रासगांव निवासी दीपू सेल्समैन है। दीपू ने बताया कि रविवार को बजीदा गांव से 10:40 बजे फोन किया कि गांव बजीदा से फानी, जादू, विजय, साहिल, विकास, शेटी, सुमित आदि ने रात को दुकान में घुसकर तोड़फोड़। उसने रोका तो उसके साथ मारपीट और तीन हजार रुपये भी छीन लिए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दुकान मालिक की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed