फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a ruckus after seeing a vehicle coming in the wrong direction

Karnal News: गलत दिशा में वाहन आते देख किया हंगामा

Sun, 01 Dec 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 01 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus after seeing a vehicle coming in the wrong direction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। शहर के सेन चौक के सामने से लोगों को अभी भी अतिक्रमण से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाई है। दूसरी ओर फुटपाथ पर लगी रेहड़ियों के सामने अब अवैध पार्किंग समस्या बनकर उभरी है। सेन चौक से गलत दिशा से वाहन जाने पर रेहड़ी संचालकों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया।

स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका साथ मिलकर पिछले करीब दो सप्ताह से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रखा है। अभियान के तहत अवैध पार्किंग में खड़ें वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं। सेन चौक के सामने फ्लाई ओवर के नीचे खड़ी होने वाली रेहड़ियों को प्रशासन ने वहां से हटवा दिया और सभी रेहड़ी संचालकों को फ्लाइओवर के समीप बने फुटपाथ पर ग्रिल के पीछे का स्थान निर्धारित कर दिया।
विज्ञापन

सभी रेहड़ी संचालको को यहा रेहडी खड़ी करने के आदेश जारी कर दिए। निर्धारित स्थान पर रेहड़िया खड़ी करने के बाद रेहड़ी संचालकों की मुसीबत घटने की बजाय और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि अब रेहड़ियों के सामने अवैध पार्किंग शुरू हो गई है। शहर में आवागमन करने वाले वाहन चालक अब अपने वाहनों को इन रेहड़ियों के सामने लगाकर चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी संचालको का कहना है कि जब वह उसे वाहन चालक को अपना वाहन यहां खड़ा न करने के बारे में आग्रह करते हैं तो वह उनके साथ गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं। अपने वाहनों को वहीं खड़ा करके चले जाते हैं जिससे रेहड़ी संचालको के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
शनिवार को शाम के समय गलत दिशा से आने वाले वाहनों को रेहडी संचालकों ने एकत्रित होकर रोक लिया। इससे गुस्साए वाहन चालकों ने वहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया। रेहड़ी संचालकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर रेहड़ियों को तो पुल के नीचे से हटा दिया लेकिन इन वाहनों का अभी तक भी गलत दिशा में आवागमन जारी है।



रेहड़ी संचालकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा शहर में ऐसा कोई भी निश्चित स्थान नहीं है जहां पर शहर में आने वाला कोई भी चालक अपना वाहन खड़ा कर सके। जब भी कोई बाहर से अपना वाहन लेकर शहर में खड़ा करने की कोशिश करता है तो नगर पालिका प्रशासन या पुलिस प्रशासन द्वारा उसका चालान काट दिया जाता है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत बढ़ गई है।


शहर में अतिक्रमण हटाओं अभियान चल चल रहा है। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के भी लगातार चालान किए जा रहे हैं। रेहड़ी संचालको कि समस्या का भी शीघ्र हल निकाला जाएगा। - रविप्रकाश शर्मा, सचिव नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed