फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a dispute over rations, charged with assault and robbery, Karnal

राशन को लेकर हुई कहासुनी, हमला और लूटपाट का आरोप

Thu, 02 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 02 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर एक में एक डिपो होल्डर पर हमला कर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। चार हमलावरों द्वारा डिपो होल्डर पर हमला कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और दुकान से गेहूं के कट्टे व 12 हजार की नकदी उड़ा कर ले गए। पीड़ित डिपो होल्डर ने चारों आरोपियों के खिलाफ असंध थाना में हमला करने और लूटपाट करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित डिपो होल्डर संजीव कुमार ने बताया कि वह वार्ड नंबर एक स्थित अपने डिपो पर राशन वितरित कर रहा था। तभी डिपो पर आरोपी विकास, सुरेश कुमार, गोलू व एक अन्य आरोपी डिपो में जबरदस्ती आ गए। इसके बाद आरोपी विकास कुमार ने राशन देने की मांग की। जब वह उसे 25 किलोग्राम गेहूं आरोपी को देने लगा तो उसने व उसके साथियों ने जबरदस्ती डिपो से दो कट्टे गेहूं उठा लिये। जब डिपो होल्डर ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके गल्ले से लगभग 12 हजार रुपये की राशि उठा ली। आरोपियों ने डिपो पर आई महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और डिपो में तोड़ फोड़ करते हुए डिपो होल्डर को जान से मारने की धमकी भी दे दी। पीड़ित डिपो होल्डर संजीव कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस थाना और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed