फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is neither need nor demand for caste census in Haryana: Chief Minister

हरियाणा में जातिगत गणना की न तो जरूरत और न ही मांग : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
There is neither need nor demand for caste census in Haryana: Chief Minister
करनाल। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में जातिगत जनगणना की जरूरत नहीं है, न ही कोई मांग है। यहां हम पहले से ही गरीबों को चिन्हित करके उनके हित के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दे दिया है कि हरियाणा के लिए एसवाईएल नहर बननी है। अब तो सिर्फ इसका अनुपालन बाकी है। नहर कैसी बननी है। ये सब सरकारें मिलकर तय करेंगी या फिर केंद्र सरकार अपने हाथ में लेगी, ये निर्णय केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को चार महीने के अंदर तय करना है। हरियाणा सरकार के करने के लिए इसमें कुछ खास नहीं है।
विज्ञापन

करनाल के मेहता पार्क में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंजाब का ऐतराज ये है कि इसमें पानी है या नहीं है। पानी का फैसला ट्रिब्यूनल को करना है। नहर बनना एक काम है, पानी का बंटवारा दूसरा काम है। नहर बनेगी तो इसका बड़ा फायदा पुरानी व्यवस्था को भी हो जाएगा, जो पहले से वीएमएल नहर बनी हुई है, वह 67 साल पुरानी है। इतनी पुरानी नहर में कभी भी कुछ हो सकता है, इसलिए एक विकल्प का होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने पन्ना प्रमुखों को डेजिनेटेज विधायक बताते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधि की तरह काम करें। करीब चार लाख पन्ना प्रमुखों की संख्या होनी है, तीन लाख पन्ना प्रमुख बन चुके हैं, जिनका काम है, एक पन्ने के 60 मतदाताओं वाले 15 परिवारों की जिम्मेदारी संभालेंगे। हर व्यक्ति, हर परिवार से संपर्क करना उनका दायित्व है। कांग्रेस के हर विधान सभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करने के एलान के सवाल पर बोले कि उनकी कभी लिस्ट आती है , कभी लिस्ट फट जाती है, कई फार्मूले उन्होंने लगाए हैं। वह जैसे तैसे प्रदेशाध्यक्ष बना पाए हैं, इसमें भी चार अन्य पीछे लगाने पड़े हैं, जिलों में क्या होगा, ये तो समय ही बताएगा। हमें अपने संगठन पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत गणना के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इसकी न तो जरूरत है और न ही कोई मांग है। जातिगत राजनीति कभी भी भाजपा के एजेंडे में नहीं रही है, हम जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रहे हैं। ये कांग्रेस की राजनीति होती थी, जिसमें तीन खेल होते थे, भ्रष्टाचार, अपराध और जातिगत राजनीति। उन्होंने कहा कि हम पहले ही जरूरतमंद, गरीबों को चिन्हित करते उनके विकास, हित के लिए काम कर रहे हैं। एशियाई गेम्स में 100 पार मेडल आने पर सीएम बोले कि अभी और मेडल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed