{"_id":"6907ba5df3b70b4cfd0109d2","slug":"there-are-more-than-10-big-markets-in-the-city-and-only-three-pink-toilets-karnal-news-c-18-knl1008-772459-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर में 10 से अधिक बड़े बाजार और पिंक टॉयलेट सिर्फ तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर में 10 से अधिक बड़े बाजार और पिंक टॉयलेट सिर्फ तीन
विज्ञापन
There are more than 10 big markets in the city and only three pink toilets.
करनाल। महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता को लेकर तमाम योजनाओं के दावे किए जाते हैं लेकिन शहर की हकीकत कुछ और ही बयां करती है। शहर के 10 से अधिक प्रमुख बाजारों में रोजाना हजारों महिलाएं खरीदारी और कामकाज के लिए पहुंचती हैं लेकिन इनके लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट बेहद कम हैं। पूरे शहर में सिर्फ तीन पिंक टॉयलेट हैं। इनमें से एक में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन में नैपकिन नहीं है। बाजारों से इन शौचालयों की दूरी 500 मीटर से लेकर दो किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है।
शहर के बड़े बाजारों में सेक्टर-13 मार्केट, कुंजपुरा रोड, कर्ण गेट मार्केट, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, चार चमन, टिंबर मार्केट, सब्जी मंडी और नई सब्जी मंडी का नाम लिया जाता है। एक पिंक टॉयलेट रेलवे रोड, दूसरा नेहरु पैलेस मार्केट और तीसरा आईटीआई चौक पर है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब तक पिंक टॉयलेट नहीं बनाए गए हैं।
रेलवे रोड पर बना शीरो रूम
- नगर निगम की ओर से हाल ही में रेलवे रोड पर एक शीरो रूम तैयार किया गया है, जहां महिलाओं के लिए बैठने, बच्चों को दूध पिलाने और सेनेटरी हाइजीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा केवल एक स्थान तक सीमित है। हर बाजार में सुलभ शौचालय हैं। इस पर शहर की महिलाओं और दुकानदारों का कहना है कि ऐसी व्यवस्थाएं हर बड़े बाजार में जरूरी हैं, ताकि महिलाएं सुरक्षित और सहज महसूस कर सकें।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन की भावना पर सवाल
बाजाराें में खरीदारी करने पहुंची महिला रेनु, स्वाति, अंजलि ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और महिला सुरक्षा जैसे अभियानों के बावजूद शहर के बाजारों में पर्याप्त महिला सार्वजनिक शौचालयों का न होना, योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। नगर निगम को जल्द ही हर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में नए पिंक टॉयलेट और शीरो रूम स्थापित करने चाहिए। पिंक टॉयलेट केवल सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए एक जरूरत हैं। कर्ण गेट बाजार प्रधान संकल्प भंडारी और गुड मंडी अमित खुराना ने बताया कि हर बाजार में पिंक शौचालय बनने चाहिए। इनसे महिलाओं के लिए काफी अच्छी व्यवस्था बन जाएगी।
यूं तो ज्यादातर बाजारों में शौचालय हैं। इनके अलावा शहर में तीन पिंक टॉयलेट भी हैं, सभी में बेहतर सुविधाएं हैं। अगर किसी में कोई कमी मिलती है तो जल्द सुधार करा दिया जाएगा। इनके अलावा शहर में इंस्पिरेशनल टॉयलेट बनाने के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। ये शौचालय बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं से लैस होंगे। - अशोक कुमार, अपर निगमायुक्त