{"_id":"684c8b7c89947db2e1095341","slug":"there-are-chances-of-rain-tomorrow-there-will-be-relief-karnal-news-c-18-knl1008-669327-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कल बारिश होने के आसार, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कल बारिश होने के आसार, मिलेगी राहत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शनिवार से आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। 15 व 16 कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है। साथ ही 19 जून से करनाल में प्री-मानसूनी हवा पहुंच सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
शुक्रवार को सुबह से तेज हवा चली। दोपहर को हवा में धूल भी शामिल रही। तेज धूप रही लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 दर्ज किया गया, जो वीरवार से दो डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30.6 दर्ज किया गया है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच बीच में हवाओं में बदलाव और आंशिक बादलवाई होने और धूलभरी हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
15 जून की रात्रि व 16 जून को कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है लेकिन 19 जून से प्री-मानसूनी हवा के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ सकती है।