{"_id":"e63da51df1b3109bd1e551f863c3067e","slug":"theft-karnal-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोप लगा चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का आरोप लगा चाकू मारा
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आईटीआई चौक के समीप एक जूस कार्नर पर दो युवकों ने चाकू घोंप कर एक युवक को जख्मी कर दिया। हमलावर युवक से करीब 26 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल भी ले उडे़।
युवक को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिलाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर है। उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
सोमवार शाम को आईटीआई चौक पर कर्ण जूस कार्नर पर गांव घोघड़ीपुर निवासी प्रवीण कुमार को दो युवकों ने चाकू घाेंप दिया। प्रवीण को चाकू कमर और कान के नीचे दो स्थानों पर लगा।
विज्ञापन
युवकों ने चाकू घोंपने से पहले प्रवीण से मारपीट भी की। प्रवीण के दूसरे साथी गांव भैणी खुर्द निवासी नवनीत ने ट्रॉमा सेंटर में बताया कि वह रोहतक में आईटीआई में पढ़ता है। वह अचानक वहां से गुजर रहा था।
उसने देखा दो युवकाें और प्रवीण के बीच झगड़ा हो रहा है। बचाव के लिए वह भी मौके पर पहुंचा। बचाव के दौरान उसके साथ पर भी मामूली तौर पर चाकू लगा है।
नवनीत के अनुसार प्रवीण और दोनों युवक जूस कार्नर पर जूस पी रहे थे। उन लोगों ने प्रवीण को कहा कि उसने उनके बैग से पैसे निकाल लिए। इस पर प्रवीण ने उन लोगों को अपना पर्स थमा दिया और कहा उसने कुछ नहीं निकाला।
पैसे चाहिए तो वह उसके तीन हजार पर्स से ले सकते हैं, लेकिन इसी बात पर तीनों के बीच कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। वह बचाव के लिए गया तो इससे पूर्व उन्होंने प्रवीण की कमर में चाकू से प्रहार कर डाला।
साथ ही कनपटी पर भी चाकू मारा। दोनों युवक मौके से फरार हो गए। भागने से पूर्व हमलावर प्रवीण के दो मोबाइल भी उड़ा ले गए। एक फोन करीब साढे़ 12 हजार का था, तो दूसरा लगभग 14 हजार रुपये कीमत का था। नवनीत के अनुसार हमलावरों का वह नाम नहीं जानता, लेकिन शक्ल से पहचानता है।
हमलावरों में एक युवक घरौंडा का रहने वाला है तो दूसरा गांव शामगढ़ निवासी है। प्रवीण आईटीआई चौक के समीप ही एक निजी संस्थान में नौकरी करता है।'