फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   theft in Sector-9

मालिक ताजमहल देखने गया था, चोरों ने घर में सेंध मारी

Tue, 26 Nov 2013 12:15 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 26 Nov 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
theft in Sector-9
करनाल शहर के सेक्टर-9 में चोर एक घर से तीन लैपटॉप और विदेशी मुद्रा चुरा ले गए, जबकि सैनी कॉलोनी की एक किराना दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने 15 हजार रुपये और दो टीन घी पर हाछ साफ कर दिए।
विज्ञापन



पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार विदेशी जनपीटर सेक्टर-9 में एक निजी कंपनी में काम करता है। वह शनिवार को दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा गया था। रविवार को जब वह वापस लौटा तो देखा कि मकान का साइड वाला दरवाजा टूटा हुआ था।
विज्ञापन


जांच करने पर उसे पता चला कि चोर उसके कमरे से तीन लैपटॉप 20 यूरो (करीब 1700 रुपये) विदेशी मुद्रा पर हाथ साफ कर दिए। चोर फ्रिज में रखे खाने पीने का सामान खाने के अलावा फ्रिज से बाहर फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने खिड़की तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल न होने पर उन्होंने मकान का साइड वाला पूरा दरवाजा उखाड़ दिया। वहीं, सेक्टर नौ पुलिस चौकी अनुसार इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। उधर दूसरी ओर शहर के माडल टाउन क्षेत्र में सैनी कालोनी स्थित बाला जी किराना स्टोर का शटर तोड़ कर चोर करीब 15 हजार रुपये और दो टीन घी टीन चुरा ले गए।

दुकान मालिक प्रवीण कुमार के अनुसार लोहे की रॉड से उसकी दुकान का शटर और ताले तोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed