{"_id":"62b8b3bc7945f87a043dc1de","slug":"the-youth-of-the-village-raped-the-teenager-blackmailed-and-stole-jewelry-and-money-karnal-news-knl1127633108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर गहने और रुपए भी ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर गहने और रुपए भी ऐंठे
विज्ञापन
साढौरा। किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों के साथ साढौरा थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार साढौरा क्षेत्र के ही एक गांव में आरोपी युवक अपने नानी के घर पर रहता है। उसने गांव की ही 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। साथ ही शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी।
आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके पिता कहीं से एक लाख रुपये लेकर आए थे, जिसमें से 50,000 रुपये से ज्यादा की रकम आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ले लिए। बार-बार ब्लैकमेल किए जाने की धमकी से परेशान पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन रविवार देर शाम उसे लेकर थाना साढौरा पहुंचे, जहां से उसे महिला थाना यमुनानगर में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया।