{"_id":"6272e521f08e6b57ec730f15","slug":"the-young-man-injured-in-the-attack-broke-his-breath-the-ruckus-of-the-family-karnal-news-knl107099090","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
कुंजपुरा। लूटपाट के दौरान हुए हमले में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। उसका करीब दो महीने से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। युवक की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा कर मामले में हत्या की धारा जोड़ने और तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। हंगामे की सूचना के बाद डीएसपी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
गांव कुंजपुरा निवासी अश्विनी कुमार ने शिकायत में बताया था कि उसका 20 वर्षीय बेटा जतिन 12 मार्च को घर पर मौजूद था। उसके बेटे के पास रात करीब 9:30 बजे कई कॉल आई। इसके बाद वह कहीं चला गया। एक घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो वह मेन बाजार में पुराने पीएनबी के पास लहूलुहान पड़ा मिला।
वह उसे अस्पताल ले गए। जतिन ने बताया कि रितिक व 2-3 अन्य लड़कों ने अस्पताल के पीछे ले जा कर उससे मोबाइल व नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। मामले में रितिक को नामजद करते हुए 2-3 अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट व स्नेचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान मामले में हत्या का प्रयास करने की धारा जोड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद युवक के परिजनों ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की तो जांच सीआईए टू को सौंप दी गई। कुछ दिन बाद दोबारा कुंजपुरा पुलिस के पास जांच आ गई।
विज्ञापन
घटना के बाद से जतिन का अस्पताल में उपचार चल रहा था। इंद्री एएसपी हिमाद्री कौशिक का कहना है कि मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी आरोपी पाया गया उसे गिरफ्तार किया जाएगा।