{"_id":"66ce70bb9fa384eb010cf0a4","slug":"the-winning-teams-will-now-showcase-their-talent-in-the-state-level-competition-karnal-news-c-18-knl1008-461975-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा स्कूल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले में खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। स्कूली खेलों में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय रहे खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करनाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता टीमों व खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक लाने के लिए स्कूल अपने स्तर पर तैयारी करवा रहे हैं।
जिले में 20 दिनों में आयोजित छह खंडों के निजी व सरकारी स्कूलों के अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों व टीमों के 30 खेलों के मुकाबले हुए, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं एक से 23 सितंबर तक प्रदेश के 18 जिलों में आयोजित करवाई जानी है। इन प्रतियोगिताओं में अंडर 14 मुकाबलों में एक जनवरी 2011 व उसके बाद के जन्मे छठी व उससे ऊपर के खिलाड़ी भाग लेंगे। अंडर 17 में एक जनवरी 2008 व उसके बाद जन्मे खिलाड़ी व अंडर 19 आयु वर्ग में 01 जनवरी 2006 व उसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
जिलेवार होने वाले मुकाबले
- एक से तीन सितंबर : रोहतक, कैथल, अंबाला व पानीपत में बॉक्सिंग, स्केटिंग, सॉफ्टबॉल, जूडो, हैंडबॉल, क्रिकेट, तैराकी, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबॉल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
- छह से आठ सितंबर : हिसार, भिवानी, पंचकूला में हैंडबॉल, कुश्ती फ्री स्टाइल, कुश्ती ग्रीको रोमन, खो-खो, नेटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, टेनिस, क्रिकेट व योगा।
- 10 से 12 सितंबर तक : रेवाड़ी, सिरसा, गुरुग्राम में तलवारबाजी, ताइक्वांडो, बेसबॉल, तैराकी, नेटबॉल, जूडो, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले।
- 14 से 16 सितंबर तक : कुरुक्षेत्र, करनाल व फरीदाबाद में फुटबॉल, हॉकी, साइकिलिंग, चैस, ताइक्वांडो, कबड्डी, तलवारबाजी, टेबल टेनिस व शूटिंग के मुकाबले होंगे।
- 18 से 20 सितंबर तक : जींद, फतेहाबाद में कराटे, क्रिकेट, तलवारबाजी, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, सॉफ्टबॉल।
- 21 से 23 सितंबर तक : झज्जर, सोनीपत व यमुनानगर में कुश्ती फ्रीस्टाइल, कराटे, बेसबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, हॉकी, बास्केटबॉल, कुश्ती, योगा, टेनिस व क्रिकेट के मुकाबले हुए।