फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The windows of the center rooms will be sealed

केंद्र के कमरों की खिड़कियां होंगी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The windows of the center rooms will be sealed
करनाल। पिछली परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक के मामले सामने आने पर प्रशासन आगामी परीक्षाओं को नकल रहित कराने के लिए और ज्यादा सख्त हो गया है। 12 सितंबर को होने वाली एचसीएस की परीक्षा के लिए जिन 24 संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब परीक्षा को लेकर यहां के सभी कमरों की खिड़कियों को भी सील किया जाएगा। परीक्षा के दिन कोई भी खिड़की नहीं खुल सकेगी। अभ्यर्थियों को गर्मी न लगे, इसके लिए पंखों का पर्याप्त इंतजाम होगा। दो सत्रों में होने वाली परीक्षा में कुल 7488 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर धारा-144 लागू कर दी है। शाम तक फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

डीसी निशांत कुमार यादव ने परीक्षा के लिए एचसीएस स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है। वहीं वीरवार को लघु सचिवालय में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीसी योगेश कुमार ने केंद्र अधीक्षकों और सुपरवाइजरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी अधिकारी को परीक्षा में ड्यूटी से कोई दिक्कत है तो अभी जानकारी दे ताकि समय रहते उनका हल किया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी को कहा कि 11 सितंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर लें। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक दिन पहले जैमर लग जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

सुपरवाइजरों को निर्देश
सभी अभ्यर्थियों की बॉयोमैट्रिक हाजिरी होगी, इसके लिए सुपरवाइजरों को सुबह 8 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 8:20 बजे स्टाफ के साथ बैठक करके सीटिंग प्लान गेट पर चस्पा करना होगा। सुबह 8:40 बजे ओएमआर शीट लेनी होगी, 9:25 बजे प्रश्न पत्र खुलेगा। उसकी भी तीन आदमियों सहित वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र के संदर्भ में ये रहेंगे नियम
अभ्यर्थी की सीट पर ओएमआर शीट प्रश्न पत्र सहित रखी जाएगी। कोई भी अभ्यर्थी दो घंटे से पहले परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ सकता। शक होने पर वीडियोग्राफी होगी। परीक्षा की समाप्ति के बाद सभी ओएमआर शीट जमा होने के बाद ही केंद्र से बाहर निकल सकेंगे। प्रश्न पत्र की तीसरी कॉपी ही अभ्यर्थी बाहर ला सकेगा। परीक्षा के दौरान किसी को भी मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा का समय
सुबह का सत्र में 10 से 12 बजे तक।
शाम के सत्र में दोपहर 2 से 5 बजे तक।
कुल 24 केंद्रों पर दो सत्रों में 7488 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे
इन केंद्रों पर ये अधिकारी रहेेंगे उड़नदस्ते और ड्यूटी मजिस्ट्रेट
- डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), डीएवी पीजी कॉलेज (ब्लॉक ए और बी) पर शुगर मिल की प्रबंधक निदेशक अदिति

- पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 (ब्लॉक ए और बी), वीयूएमएन जैन पब्लिक स्कूल के केंद्र पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह
- दयाल सिंह कॉलेज, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्लॉक ए और बी) पर नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा
- राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड और गुरु नानक खालसा कॉलेज (ब्लॉक ए और बी) पर एसडीएम करनाल गौरव कुमार
- राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और जैन गर्ल्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए एसडीएम असंध मनदीप कुमार
- आदर्श पब्लिक स्कूल (ब्लॉक ए और बी) और डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के लिए एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग
- राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय मॉडल टाउन, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल और श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल के लिए एसडीएम घरौंडा डा. पूजा भारती
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्रों पर एचएसवीपी के संपदा अधिकारी मयंक भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed