फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather will remain dry till Diwali.

Karnal News: दिवाली तक खुश्क रहेगा मौसम का मिजाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry till Diwali.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। यह सप्ताह त्योहारी दृष्टि से जहां बाजारों के लिए अहम हैं, वहीं किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सभी की निगाहें मौसम के मिजाज पर टिकी हैं। राहत की बात ये है कि दिवाली तक मौसम का मिजाज खुश्क रह सकता है। 60 फीसदी तक धान की कटाई हो चुकी है, इस सप्ताह के अंत तक 75 से 80 प्रतिशत हो जाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने की संभावना है।
दिवाली का पर्व 20 व 21 अक्तूबर को मनाए जाने की संभावना है, इससे पहले किसान अपनी धान की फसल को काटकर मंडियों में पहुंचाना चाहते हैं। यही कारण है कि रात-दिन कटाई की जा रही है। ऐसे में यदि कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाता है तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण नमी कम हुई है, जिससे धान कटाई जोरों पर हैं, मंडियां भी फुल हो रही है। धान लेकर किसान कतार में लगे हैं। यही स्थिति बाजारों की भी है, बाजारों में इन त्योहारी खरीदारी शुरू हो चुकी है। यदि मौसम का मिजाज बदलता है तो व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस कारण व्यापारियों की निगाहें भी मौसम के पूर्वानुमान पर टिकी है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कमोवेश सोमवार जैसा ही रहा है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के तापमान में वृद्धि के आसार

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 19 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। खुश्क मौसम इसके बाद भी रह सकता है, क्योंकि अभी तक किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed