फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather will remain dry now, the temperature will rise

Karnal News: अभी मौसम रहेगा खुश्क, बढ़ेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry now, the temperature will rise
करनाल। मौसम अब लगातार गर्म होता जा रहा है। सोमवार को तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 15 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। हालांकि 12 फरवरी से बादलों की आवाजाही रह सकती है।
विज्ञापन

मौसम लगातार कई दिनों से खुश्क बना हुआ है, जिसके कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिसके कारण लोगों को दिन के समय में तेज धूप का सामना करना पड़ा है। रात का तापमान भी बढ़ा है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 24.5 दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। नहीं न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम 15 फरवरी तक खुश्क रह सकता है लेकिन 12 फरवरी से आसमान पर बादलों की आवाजाही तापमान को और अधिक बढ़ने से रोक सकती है, एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी की भी संभावना है। 16 फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed