फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather has changed a lot, experts are also stunned

Karnal News: मौसम ने खूब बदले रंग, विशेषज्ञ भी दंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 03:20 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed a lot, experts are also stunned
मौसम ने खूब बदले रंग, विशेषज्ञ भी दंग
विज्ञापन

मई में सामान्य से कम दर्ज किया गया तापमान, वहीं तीन दशक का अधिकतम रिकॉर्ड भी टूटा

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से इस माह भीषण गर्मी के दिन हुए कम

पहले माई माह में ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था



देव शर्मा

करनाल। भले ही पिछले साल समय पूर्व अत्यधिक गर्मी के कारण फसलें प्रभावित हुईं हो, लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन इस साल की मई माह में मौसम के अधिक अनियमित दौर देखे गए हैं। जहां इस माह पिछले तीन दशक में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा, वहीं गर्मी के दिन भी कम रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा मई माह के दिन अधिक गर्म और रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहीं हैं। मौसम के लगातार बदलते मिजाज से विशेषज्ञ भी दंग हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तीन दिन गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े बताते हैं कि करीब 45 साल पहले करनाल का पारा 49 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर को छू चुका है, लेकिन पिछले 30 सालों में मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। मौजूदा मई माह 2023 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया था, लेकिन एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से इस माह भीषण गर्मी के दिनों को कम कर दिया है। अमूमन मई माह में 16 से 18 दिनों तक तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, लेकिन इस बार ये दिन 7 से 10 दिन तक ही रहा है।
विज्ञापन




45 साल पहले 49 डिग्री तक पहुंचा था करनाल का पारा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े बताते हैं कि करनाल में सर्वाधिक गर्म दिन 45 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था। सात जून 1978 को अधिकतम तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 30 सालों की अपेक्षा अधिकतम तापमान बढ़ा

- पिछले 30 सालों में औसत अधिक तापमान 38.3 और न्यूनतम औसत तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मई 2022 में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन मई 2023 में शुरुआती दिनों में भले ही सर्दी का एहसास हुआ हो, न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। कुछ दिन पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंचा है, लेकिन न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा है। इस कारण दिन में झुलसाने वाली गर्मी के बावजूद भी रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहीं।




आज और कल भी बारिश की है संभावना

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की जिला कृषि मौसम सेवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण 29 मई को भी अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई है। ये दौर अभी 30 मई से एक जून तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा के अन्य जिलों व अन्य राज्यों में तापमान भले ही 44 या 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा लेकिन करनाल जिले में हवा में आद्रता सुबह व दोपहर में 73 प्रतिशत तक होने के कारण अधिकतम तापमान ऊपर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed