फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The water level of Yamuna increased due to the water coming from Hathini Kund Barrage

Karnal News: हथिनी कुंड बैराज से पानी आने से यमुना का जलस्तर बढ़ा

Sat, 30 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna increased due to the water coming from Hathini Kund Barrage
256ढाकवाला गांव में यमुना का पानी पथरों से टकराकर आगे तो जाते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हथिनी कुंड बैराज से 75,640 क्यूसेक पानी छोड़ने से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। जिला प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों में लोगों को हाई अलर्ट रहने की घोषणा की गई है। यहां यमुना नदी फिर से उफान पर है, तटबंध की मजबूती होने के कारण पानी टकरा आगे की ओर बढ़ रहा है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अभी यहां के सात बाढ़ संभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। वहीं हथिनी कुंड बैराज की ओर से लगातार निचले क्षेत्रों में पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार शाम को करीब सात बजे हथिनी कुंड बैराज से 75,640 क्यूसेक पानी की नीचे की ओर छोड़ा गया। इस कारण से शुक्रवार देर रात को यमुना का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान सिंचाई विभाग की टीम भी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में गश्त करती नजर आई। जिले के जड़ौली, मोदीपुर, ढाकवाला, कुंडा कला, लालूपुरा, कलसौरा में जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा समस्या रही, इस बार इन्हीं तटबंधों को सबसे पहले मजबूत किया गया है। हालांकि जडौली व लालूपुरा, ढाकवाला व शेरगढ़ टापू में यमुना का जलस्तर वर्निंग प्वाइंट से कम है पानी का बहाव अभी नियंत्रण में है।
विज्ञापन



हेल्पलाइन नंबर 0184-2267271 जारी किया
जिले में यमुना के साथ लगते क्षेत्रों में कोई नुकसान न हो इसके लिए जिला राजस्व विभाग व सिंचाई विभाग में सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों जगहों पर 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहते है ताकि आपातकालीन स्थिति में प्रशासन को समय पर जानकारी मिल सके और समस्या का समाधान कराया जा सके। राजस्व विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0184-2267271 भी जारी किया गया है। वहीं सिंचाई विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0184 2258008 नंबर भी दिया गया है। वहीं करनाल में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर जिला राजस्व अधिकारी मनीष यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------यमुना का जलस्तर लगातार घट व बढ़ रहा है, लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सिंचाई विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही है। वहीं राजस्व व सिंचाई विभाग की ओर से लोगों की सुविधा केंद्र बनाए गए है, दोनों जगहों पर 24 घंटे तक कर्मचारी मौजूद रहते है। यह ड्यूटी सितंबर माह तक चलेगी। -मनोज कुमार, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed