फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The thief had hidden goods worth 80 lakhs in the drain

Karnal News: चोर ने नाले में छिपाकर रखा था 80 लाख का माल

Sun, 11 Jun 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 11 Jun 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
The thief had hidden goods worth 80 lakhs in the drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-13 में आढ़ती के मकान में चोरी करने के बाद चोर ने सोने-चांदी के जेवरात, डायमंड समेत 80 लाख का माल सूखे नाले में छिपाकर रखा था। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर पुलिस ने नाले के अंदर से चोरी का माल बरामद किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद के बाद जेल भेजा गया।
पुलिस की क्राइम यूनिट डिटेक्टिव टीम ने 21 मई को मेरठ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को शक के तौर पर रोका गया, लेकिन युवक भागने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास अवैध हथियार मिला। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदातों के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने सेक्टर-13 में अपने साथियों के साथ मिलकर आढती के मकान में चोरी की थी। मकान की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात समेत 80 लाख का माल उड़ा ले गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने माल को सेक्टर-पांच स्थित आइस गोदाम के पास सूखे नाले में सोने-चांदी के जेवरात, डायमंड और 65 हजार रुपये की नकदी छिपाकर रख दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed