{"_id":"b1b1a61b4849e97bed88b92793fea652","slug":"the-test-will-be-in-two-sessions-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दो सत्रों में होगी एचटेट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दो सत्रों में होगी एचटेट की परीक्षा
कैथल
Updated Sat, 01 Feb 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा पहले दिन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुई। शहर में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही परीक्षार्थियों की सख्ती के साथ ली गई तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा भवन के अंदर जाने दिया गया। शनिवार को जिले भर में 2244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई नकल आदि का मामला प्रकाश में नहीं आया।
शनिवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के पहले दिन जाट कॉलेज, आरकेएसडी, एचसीटीएम, अखिल भारतीय स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह ही पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षा केंद्रों को सुरक्षा घेरे में ले लिया था। कैथल में भिवानी, फतेहाबाद एवं हिसार के परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पहुंचे। सुबह आठ बजे ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास पहुंचना शुरू हो गए थे जहां परीक्षा से कुछ समय पूर्व ही उन्हें कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा भवन में प्रवेश करवाया गया। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 के चलते पुलिस ने किसी को भी फटकने नहीं दिया। परीक्षा केंद्रों के पास परीक्षार्थियों की गाड़ियां तक खड़ी नहीं होने दी गईं। डीसी एनके सोलंकी, एसपी कुलदीप सिंह यादव, एडीसी अरविंद मल्हान, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, सीटीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शनिवार को कैथल में 2244 ने परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्र दूर होने से नाराजगी
परीक्षार्थियों के चेहरों पर परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर बनाए जाने की शिकन साफ दिखाई दी। परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थी रीना, पूजा, सीमा ने कहा कि 100 किलोमीटर से भी अधिक दूर परीक्षा केंद्र होने के कारण उन्हें सफर के चलते काफी थकावट हो गई जिस कारण परीक्षा देने में दिक्कत हुई। सुबह घर से जल्दी निकलने के चलते अधिकतर परीक्षार्थी बिना कुछ खाए पीए परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गए। यहां भी आनन-फानन में परीक्षा के समय पर पहुंचने के चलते खाली पेट परीक्षा देनी पड़ी। इसके अलावा बसों में भीड़ भी ज्यादा थी।
विज्ञापन
आज होेंगे ज्यादा परीक्षार्थी
रविवार को दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह के सत्र में 4522 और शाम के सत्र में 5571 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
खुद निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। उन्होंने खुद कई केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्वक परीक्षा देते हुए पाए गए। रविवार को भी परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।