{"_id":"6903ccb2f1a89d5e5804397d","slug":"the-team-reached-the-college-for-subject-affiliation-inspection-karnal-news-c-18-knl1008-770301-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विषय संबद्धता निरीक्षण के लिए महाविद्यालय में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विषय संबद्धता निरीक्षण के लिए महाविद्यालय में पहुंची टीम
Fri, 31 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
असंध। बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर एस पी कौशिक व डॉ. अंजू गुप्ता भूगोल विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और डॉ़ विकास सभरवाल राजनीतिक विज्ञान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम विषय संबद्धता निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने महाविद्यालय के संस्थागत ढांचे, कक्षा-कक्ष, प्रयोगशालाओं, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, खेल परिसर व अन्य शिक्षण सहायक गतिविधिओं आदि का निरीक्षण किया। टीम ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और शिक्षकों व कर्मचारियों से बातचीत की। टीम ने छात्रों को निरंतर गहन तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ़ नीलम तुरान, वरिष्ठ प्रो़ रोहतास, यूनिवर्सिटी इंचार्ज हीना, अनिल, डॉ़ चरणसिंह व सौरभ आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन