फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The sun tormented us in the morning, but rain brought relief in the afternoon.

Karnal News: सुबह तेज धूप ने सताया, दोपहर के बाद बारिश से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The sun tormented us in the morning, but rain brought relief in the afternoon.
1011 करनाल पुरानी सब्जी मंडी में दोपहर को सब्जी को बारिश से बचाने के लिए उन्हें ढकने का प्रयास 
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह से तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन दोपहर दो बजे के करीब कुछ देर झमाझम बारिश होने से कुछ राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मानसून की विदाई हो रही है, अब अधिकतर समय मौसम खुश्क रहने की संभावना है लेकिन बिखरे बादलों से कहीं कहीं बूंदाबांदी संभव है।
इस बार सितंबर माह का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के पार हो रहा है, जिसके कारण लोगों तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सालों की अपेक्षा करीब एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा रही है। गनीमत ये है कि इन दिनों खेतों में धान की फसल तैयार है, इसलिए तेज धूप भी अब धान में नमी को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। जिसका लाभ किसानों को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में भी खेत अपेक्षा जल्द फिर से खेती के लिए तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश तो हुई लेकिन कुछ क्षेत्रों तक सीमित रही। पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में करीब 4.2 एमएम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों की सक्रियता अब मंद हो सकती है, शनिवार से मौसम का मिजाज खुश्क रह सकता है लेकिन बिखरे बादलों से कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed